Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
#गैंगस्टरों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, गैंगवार योजना को नाकाम कर, 5... - Bharatpur News
bharatpur_police
No video available
388
#गैंगस्टरों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, गैंगवार योजना को नाकाम कर, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार #police #bharatpur
22.2k views |
Bharatpur, Rajasthan
| Jul 8, 2024
#गैंगस्टरों
#police
#bharatpur
MORE NEWS
Bharatpur News जनगणना के कर्मचारियों की पैसे खा गई नगर निगम
Bharatpur, Bharatpur | Aug 18, 2026
भरतपुर - भाजपा मंडल के निशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप में 134 मरीजों को राहत` --- भरतपुर - भारतीय जनता पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल द्वारा सेवा सहयोग कार्यक्रम के तहत मंगलवार कोतवाली चौराहा स्थित डॉ. एचएन शर्मा हॉस्पिटल में निशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर लगाया गया। कैंप का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधारी तिवारी मंडल अध्यक्ष मोनू काजल और पार्षद नरेश जाटव ने खाटू श्याम बाबा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 134 रोगियों* ने पंजीयन कराया, जिनमें अधिकांश स्पाइन के मरीज* थे। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वीएन शर्मा ने सभी का परीक्षण कर उपचार किया। मरीजों को स्पाइनल रोबोटिक डीकंप्रेशन थेरेपी हाई पावर 7 टेस्ला मैग्नेटो थेरेपी और एडवांस्ड मैन्युअल थेरेपी दी गई। डॉ. शर्मा ने कहा कि रीढ़ की हड्डी से जुड़े 90% रोगों का उपचार फिजियोथैरेपी से संभव है। मेडिकल रिसर्च में भी यह साबित हो चुका है। दर्द और जकड़न में यह काफी कारगर है। इसलिए सर्जरी से पहले फिजियोथैरेपी लेनी चाहिए। ऑर्थोपेडिक सर्जरी के बाद बॉडी मूवमेंट ठीक रखने में भी यह मददगार है।
Bharatpur, Bharatpur | Aug 18, 2026
#मांगों_को_दोहराते_हुए_जन्मदिन_मनाया.. भरतपुर। राजस्थान नर्सेज भर्ती संघर्ष समिति ने राज्य मंत्री के.के. विश्नोई के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की "एक पेड़ माँ के नाम" पहल के तहत पूरे प्रदेश में 50 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इस उपलक्ष्य में भरतपुर के आरबीएम और जनाना अस्पताल में 100 किलो फल बांटे गए और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। समिति के सदस्यों ने मंत्री विश्नोई के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए प्रदेश के संविदा नर्सेज के हित में अपनी वर्षों पुरानी मुख्य मांग को भी दोहराया। नर्सेज संगठन का स्पष्ट कहना है कि राज्य में नर्सेज भर्ती पूर्व की भांति मेरिट एवं बोनस के आधार पर ही की जाए ताकि संघर्षरत कर्मचारियों को न्याय मिल सके।
Bharatpur, Bharatpur | Aug 18, 2026
#नगर_निगम_का_झूठ_उजागर.. भरतपुर। भीषण गर्मी और कड़कड़ाती धूप के बीच घर-घर जाकर जनगणना का काम पूरा करने वाले कर्मचारियों का सब्र अब जवाब दे चुका है। लंबे समय से मानदेय के इंतजार में बैठे इन कर्मियों ने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। कर्मचारियों का कहना है कि हाड़-तोड़ मेहनत के बावजूद उन्हें भुगतान के नाम पर केवल आश्वासन देकर टरकाया जा रहा है। विवाद तब और गहरा गया जब नगर निगम अधिकारियों ने कथित तौर पर एक प्रेस नोट जारी कर यह दावा कर दिया कि सभी कर्मियों का बकाया भुगतान किया जा चुका है। अधिकारियों के इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए गुस्साए कर्मियों ने इसे सरासर झूठ करार दिया है। उनका कहना है कि खाते में एक भी रुपया नहीं आया और कागजों में भुगतान दिखाकर उन्हें बेवकूफ बनाया जा रहा है। निगम के इस रवैये से नाराज कर्मचारियों में अब खुलकर आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Bharatpur, Bharatpur | Aug 18, 2026
#भरतपुर। जयपुर डिस्कॉम डीग के अधीक्षण एवं अधिशासी अभियंता के निर्देशों पर विद्युत विभाग की टीम ने कुम्हेर क्षेत्र में बकाया राशि वसूली और बिजली चोरी के खिलाफ एक बड़ा सघन चेकिंग अभियान चलाया। सहायक अभियंता अभिषेक सिंह के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता गणपत सिंह लोधा, ओमनिवास और विपिन शर्मा की टीमों ने बीते दो दिनों (17 और 18 अगस्त) में नगला गुर्जर, नगला मना, पूठ, किशनपुरा, इंदरपुरा, धनवाड़ा, कासोट, सैंत और सितारा जैसे कई गांवों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दो दिवसीय अभियान के दौरान अधिकारियों ने कुल 25 लंबे समय से कटे (डीसी/पीडीसी) विद्युत कनेक्शनों की सघन जांच की। जांच के दौरान बकाएदारों से तत्काल 2 लाख रुपये की पुरानी बकाया राशि वसूल की गई। वहीं चेकिंग के दौरान कई स्थानों पर कनेक्शन कटने के बावजूद सीधे तार डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने मौके पर ही नियम विरुद्ध बिजली का उपयोग कर रहे लोगों के खिलाफ वीसीआर (विद्युत चोरी निरोधक रिपोर्ट) भरते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया। विभागीय सख्ती को देखते हुए तीन उपभोक्ताओं ने तो मौके पर ही जुर्माने की राशि जमा करा दी। सहायक अभियंता ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई यहीं नहीं रुकेगी और आने वाले दिनों में भी अभियान इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन बकाया के कारण कटे हुए हैं, वे जल्द अपना हिसाब चुकता करें, अन्यथा चोरी पकड़े जाने पर भारी जुर्माने के साथ-साथ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Bharatpur, Bharatpur | Aug 18, 2026