#भरतपुर। चिकसाना थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात टॉयलेट के लिए कमरे से बाहर निकली 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची को पड़ोस में रहने वाले दो चचेरे भाई अपने तीन साथियों संग जबरन अगवा कर अपने घर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रात करीब डेढ़ बजे जब पीड़िता का बड़ा भाई पानी पीने उठा और बहन को गायब पाया, तो परिजनों व ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। पड़ोसी के घर पहुंची भीड़ ने मौके से चार आरोपियों को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है और फरार पांचवें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।