सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक
लखीसराय। भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से मंगलवार को सर्किट हाउस में सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास आनंद साहू ने की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी मुख्य रूप से शामिल हुए।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लिए सेवा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की कार्यसंस्कृति का हिस्सा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचकर उनकी सहायता करना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने अभियान को मंडल और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में अभियान के तहत आयोजित एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। मौके पर विपिन मंडल, प्रमोद ठाकुर, मुकेश मंडल, प्रो. देवानंद साहू, संजय सिंह, संजय मौर्य, प्रेम किसान, अनिल कुशवाहा, चंदन मंडल, दिनेश चंद्रवंशी, रोहित नोनिया, विक्की शर्मा, राजकिशोर, कुंदन कुमार, सोनू चंद्रवंशी, रणजीत शर्मा, मायंक पटेल, नवल महतो, चंदन साव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष विकास आनंद साहू ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए अभियान को जिले में व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की बात कही।