कोशी स्नातक निर्वाचन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
लखीसराय। बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन- को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को डीएम शैलेन्द्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमार ने नगर परिषद लखीसराय एवं प्रखंड कार्यालय परिसर का निरीक्षण कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मतदान कार्य से जुड़ी व्यवस्थाओं, वाहनों की उपलब्धता, अधिकारियों-कर्मियों के लिए सुविधाएं, बिजली, पेयजल, साफ-सफाई और शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुरूप सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।
मौके पर एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी पम्मी रानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कोशी स्नातक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है। निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए माइक्रो ऑब्जर्वरों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Lakhisarai, Lakhisarai | Oct 6, 2026