लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का काम तेजी से चल रहा है। स्टेशन के प्लेटफॉर्मों के ऊपर स्टील स्ट्रक्चर तैयार किए जा रहे हैं, जिन पर भविष्य में बड़ा पैसेंजर कॉनकोर्स बनेगा।
इस कॉनकोर्स की कनेक्टिविटी अलग-अलग प्लेटफॉर्मों से होगी और यात्रियों के लिए बेहतर वेटिंग एरिया, सर्कुलेटिंग स्पेस, एसी वेटिंग सुविधा और अन्य आधुनिक सुविधाएँ विकसित की जाएँगी।
खास बात यह है कि चारबाग स्टेशन की ऐतिहासिक पहचान और खूबसूरत आर्किटेक्चर को बरकरार रखते हुए इसे आधुनिक बनाया जा रहा है।
क्या आपने भी चारबाग स्टेशन पर यह काम होते हुए देखा है? कमेंट करके बताइए।
#Lucknow #Charbagh #IndianRailways #RailwayStation #StationRedevelopment
Bihar, India | Oct 2, 2026