संपूर्ण समाधान दिवस में दो दर्जन से अधिक शिकायतें, चार का मौके पर निस्तारण
रायबरेली। शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। करीब 12:30 बजे तक आयोजित समाधान दिवस में दो दर्जन से अधिक शिकायती पत्र प्राप्त हुए। अधिकारियों ने इनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों और अधिकारियों को सौंपते हुए जांच कर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी शरणजीत कौर और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह और सीओ सिटी आशीष निगम ने की। अधिकारियों ने बारी-बारी से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से शिकायतों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
समाधान दिवस में मुख्य रूप से लड़ाई-झगड़े, भूमि विवाद, नाली, खड़ंजा तथा अन्य राजस्व से स