Public App Logo
Profile Picture

पूर्वी टाइम्स न्यूज़

@shailendrarbl2017
2609Followers
2Following
रायबरेली

राज नारायण मौर्य भाजपा जिला प्रतिनिधि रहे मौजूद 

कांग्रेस में जाने की अटकलों पर सदर विधायक अदिति सिंह का दिलचस्प जवाब।

भाजपा कार्यालय में एमएलसी चुनाव की बैठक के दौरान पत्रकारों ने पूछा सवाल।

अदिति सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा— “घर की मुर्गी दाल बराबर, मैं महाराज जी से मिलकर आई हूं।”

संगठन प्रभारी नीरज सिंह के साथ बैठक में मौजूद रहीं अदिति सिंह।

राजनीतिक अटकलों पर अदिति सिंह ने कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रायबरेली दौरे पर आए थे गर्दा उठा के गए है जो अभी तक शांत नहीं हुआ????
अच्छा काम करोगे तो सम्मानित किए जाओगे 

ग्रह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रायबरेली में नियुक्त कुल 9 अधिकारी व कर्मचारी को पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सभी को किया सम्मानित ?????
*विशेष पॉक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आयोजित  हुआ जागरुकता शिविर*

*रायबरेली, 30 सितम्बर 2026* 
          उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा के दिशा-निर्देशन में विशेष पॉक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत सरस्वती बालिका इण्टर कालेज, नगर पालिका परिषद इण्टर कालेज, इस्लामिया इण्टर कालेज व तहसील सलोन के अन्तर्गत न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल, तहसील लालगंज के अन्तर्गत शिव मोल के०पी० सिंह मेमोरियल इण्टर कालेज व तहसील ऊँचाहार के अन्तर्गत महात्मा गौतम बुद्ध इण्टर कालेज रायबरेली में विशेष पॉक्सो जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। 
          नगर पालिका परिषद इण्टर कालेज में डॉ० विवेक कुमार के द्वारा उपस्थित बच्चों को बताया गया कि पॉक्सो अधिनियम 2012 भारत का एक विशेष कानून है जो 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।
          सरस्वती बालिका इण्टर कालेज में सिविल जज ज्योति प्रकाश सिंह व प्रधान मजिस्ट्रेट श्रेया सोलंकी द्वारा उपस्थित बच्चों को बहुत ही सरल तरीके से पाक्सो अधिनियम 2012 के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। उनके द्वारा बताया गया कि इस कानून का पूरा नाम लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 है। इस अवसर पर प्रधान मजिस्ट्रेट के द्वारा उपस्थित बच्चों को गुड टच, बैड टच सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गयी। 
          इस्लामिया इण्टर कालेज में स्वप्निल पाण्डेय अपर सिविल जज(सी०डि०) द्वारा पॉक्सो अधिनियम 2012 के सम्बन्ध में उपस्थित बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। इस जागरुकता कार्यक्रम में अपर सिविल जज विनय शील के द्वारा उपस्थित बच्चों को बताया गया कि जब भी कभी आपको असहजता लगे उसके सम्बन्ध में अपने माता-पिता एवं शिक्षक से आवश्यक परामर्श लेना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को बताया गया कि आप सभी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व नालसा हेल्प लाइन 15100 पर विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है। 
          इसके अतिरिक्त तहसील सलोन के अन्तर्गत न्यू स्टैण्डर्ड इण्टर कालेज में आयोजित विशेष पाक्सो जागरुकता कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम न्यायाधिकारी सलोन मृणालिनी श्रीवास्तव तहसील ऊँचाहार के अन्तर्गत महात्मा गौतम बुद्ध इण्टर कालेज में कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम न्यायाधिकारी पारितोष प्रकाश व तहसील लालगंज के शिव मोल के०पी० सिंह मेमोरियल इण्टर कालेज में आयोजित विशेष पॉक्सो जागरुकता कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम न्यायाधिकारी तारिफ मुस्तफा खान के द्वारा गयी। 
          इस विशेष पॉक्सो जागरुकता शिविर में सरस्वती बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा, इस्लामिया इण्टर कालेज के अरशद खाँ, वन स्टाप सेन्टर से श्रद्वा सिंह व पराविधिक स्वयं सेवक मनोज कुमार प्रजापति, शैलेन्द्र, रुचिता यादव, राजेन्द्र कुमार सोनकर, अमिता गुप्ता, पवन कुमार श्रीवास्तव, रितुल कुमार वैश्य, नागार्जुन, ठाकुर प्रसाद, अभिषेक यादव व जितेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
रायबरेली:के  दौलत का पुरवा मजरे डीह  में बुजुर्ग दंपति और बेटी की बर्बर पिटाई, वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल, 2 गिरफ्तार

रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर गांव में एक बुजुर्ग दंपति और उनकी बेटी के साथ दबंगों द्वारा की गई बर्बर पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग बुजुर्ग को पीटते और गिराते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि स्थानीय विवाद को लेकर आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने परिवार के घर पर हमला कर बुजुर्ग पति-पत्नी और उनकी बेटी को बुरी तरह पीटा। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। गांव वालों का कहना है कि दबंगों का आतंक क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीह पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर गहन जांच शुरू की और दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

थानाध्यक्ष जितेन्द्र मोहन सरोज ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित परिवार ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नीला ड्रम केस मेरठ: जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने मुस्कान-साहिल को दोषी माना, सजा पर फैसला सुरक्षित।

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में जिला अदालत ने बुधवार, 30 सितंबर को बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तौगी और साहिल शुक्ला को दोषी करार दिया। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने दोनों को दोषी माना है। अब अदालत सजा के बिंदु पर सुनवाई करेगी और सजा का फैसला सुरक्षित रखा गया है।

सौरभ राजपूत हत्याकांड में करीब 13 महीने चली सुनवाई के बाद बुधवार को जिला अदालत ने फैसला सुनाया। मामले में आरोपी मुस्कान रस्तौगी और साहिल शुक्ला को अदालत ने दोषी करार दिया है। अब दोनों को दी जाने वाली सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी। अदालत ने सजा पर फैसला सुरक्षित रखा है। सुरक्षा कारणों से मुस्कान रस्तौगी और साहिल शुक्ला की बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी कराई गई। दोनों को जिला जेल से अदालत में पेश करने के बजाय ऑनलाइन माध्यम से अदा�
_*अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 25 लीटर शराब बरामद*_ 

*रायबरेली, 30 सितम्बर 2026* 
          आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जनपद रायबरेली में आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई।
          उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी, रायबरेली के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-6 कुलदीप सिंह ने हमराहियों के साथ थाना ऊंचाहार के ग्राम गुलरिया तथा थाना सलोन के ग्राम रसूलपुर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुल 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
          प्रकरण में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 03 अभियोग पंजीकृत किए गए। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
ब्रेकिंग न्यूज — रायबरेली

रायबरेली में आवासीय परिसर में संचालित नर्सिंग होम के खिलाफ रायबरेली विकास प्राधिकरण यानी आरडीए ने बड़ी कार्रवाई की है। आरडीए की टीम ने जांच के बाद वेदांता नर्सिंग होम को सील कर दिया है। कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संस्थानों के संचालन में भू-उपयोग और आवश्यक अनुमतियों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

मामला रायबरेली शहर का है, जहां आवासीय परिसर में संचालित बताए जा रहे वेदांता नर्सिंग होम पर रायबरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आरडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर नर्सिंग होम से संबंधित भू-उपयोग और आवश्यक अनुमति समेत निर्धारित मानकों की जांच की। जांच के बाद प्राधिकरण की टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया।

आरडीए सचिव विशाल यादव ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में नियमों और आवश्यक अनुमतियों की जांच की गई थी। जांच के आधार पर वेदांता नर्सिंग होम के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई है।

वहीं, जांच के दौरान डॉ. निशांत नर्सिंग होम के भी आवासीय परिसर में संचालित होने की बात सामने आने की जानकारी दी गई है। ऐसे में अब आरडीए की ओर से संबंधित भवनों के भू-उपयोग और नर्सिंग होम संचालन के लिए जरूरी अनुमतियों की स्थिति की जांच की जा रही है।

फिलहाल आरडीए की इस कार्रवाई के बाद शहर में आवासीय भवनों में संचालित व्यावसायिक और चिकित्सा संस्थानों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित नियमों और भू-उपयोग संबंधी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट — शैलेंद्र मौर्य, रायबरेली
रायबरेली ब्रेकिंग न्यूज़

राशन दुकान की जांच के दौरान मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

महराजगंज, रायबरेली। जिले के महराजगंज तहसील क्षेत्र में राशन दुकान की जांच के दौरान कथित रूप से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और जबरन हस्ताक्षर कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुंदरलाल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर संबंधित पूर्ति निरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

शिकायती पत्र के अनुसार, ग्राम निवासी सुंदरलाल ने आरोप लगाया है कि 25 सितंबर 2026 को शाम करीब चार बजे पूर्ति निरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय कथित तौर पर राशन दुकान की जांच करने पहुंचे थे। पीड़ित का आरोप है कि जांच के दौरान दुकान से चावल, गेहूं और चीनी ले जाने के बाद उससे कथित रूप से 50 हजार रुपये की मांग की गई।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि रुपये देने में असमर्थता जताने पर उसके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। आरोप है कि उससे सादे कागज प
*सॉफ्टवेयर इंजीनियर से सफल मत्स्य उद्यमी बने सुजीत कुमार चौधरी*

*तकनीक और नवाचार के जरिए किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत*

*अमेरिका में नौकरी से लेकर अपने गांव की धरती पर मत्स्य पालन तक का सफर*

*आज 350 एकड़ क्षेत्र में 50 से अधिक किसानों के साथ कर रहे मत्स्य उत्पादन*

*रायबरेली- 30 सितम्बर 2026,*
           कड़ी मेहनत, निरंतर प्रयास और कुछ नया करने का जुनून हो तो कोई भी व्यक्ति अपने सपनों को हकीकत में बदल सकता है। इसका प्रेरणादायी उदाहरण हैं उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के वाल्टरगंज निवासी सुजीत कुमार चौधरी, जिन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शिक्षा और अमेरिका में नौकरी करने के बाद अपने देश लौटकर कृषि एवं मत्स्य पालन के क्षेत्र को अपना कार्यक्षेत्र बनाया। तकनीक, उद्यमिता और आधुनिक कृषि पद्धतियों के समन्वय से उन्होंने न केवल स्वयं सफलता हासिल की, बल्कि बड़ी संख्या में किसानों को भी मत्स्य पालन से जोड़कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया।
        सुजीत कुमार चौधरी ने वर्ष 2005 में नोएडा से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। शिक्षा पूरी करने के बाद उनका करियर उन्हें अमेरिका तक ले गया। वर्ष 2010 में उन्होंने अमेरिका की एक कंपनी में कार्य करना शुरू किया और वहां रहते हुए तकनीकी क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। लेकिन अपने देश और अपनी मिट्टी से जुड़ाव के चलते वर्ष 2016 में उन्होंने भारत लौटने का निर्णय लिया।
        भारत वापस आने के बाद उन्होंने नोएडा में वर्ष 2016 में अपनी सॉफ्टवेयर कंपनी की शुरुआत की। हालांकि, इसी दौरान उनके जीवन में एक नया मोड़ आया। कृषि व्यवसाय से जुड़े पारिवारिक परिवेश ने उन्हें खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ओर सोचने के लिए प्रेरित किया।
           सुजीत कुमार चौधरी बताते हैं कि उनका बैकग्राउंड कृषि व्यवसाय से जुड़ा रहा है। उनका मानना था कि सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में तकनीक का लाभ अपेक्षाकृत सीमित लोगों तक पहुंचता है, जबकि भारत कृषि प्रधान देश है और कृषि से जुड़ा कोई भी नवाचार बड़ी संख्या में लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
         उन्होंने महसूस किया कि यदि आधुनिक तकनीक, बाजार की समझ और उद्यमिता को कृषि के साथ जोड़ा जाए तो किसानों की आय और ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बढ़ाया जा सकता है। इसी सोच के साथ उन्होंने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर तकनीकी एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण के साथ कृषि क्षेत्र में उद्यम करने का निर्णय लिया।
         जब देश में स्टार्टअप इंडिया जैसी पहल के माध्यम से नवाचार और उद्यमिता का वातावरण तैयार हो रहा था, तब सुजीत कुमार चौधरी ने कृषि क्षेत्र में अपना स्टार्टअप शुरू करने का निर्णय लिया। उन्होंने खेती के पारंपरिक तौर-तरीकों के बजाय बाजार की मांग, तकनीक और आधुनिक प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए मत्स्य पालन को अपने व्यवसाय के रूप में चुना और मत्स्य विभाग से सम्पर्क कर योजनाओं की जानकारी लेकर प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का लाभ लेकर मत्स्य पालन का कार्य शुरू किया।
        जनपद रायबरेली की महाराजगंज तहसील क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में लगभग 15 एकड़ भूमि लेकर तालाब विकसित कराया और उसमें मत्स्य पालन का कार्य शुरू किया, शुरुआत में यह उनके लिए एक नया अनुभव था, लेकिन तकनीकी पृष्ठभूमि, प्रबंधन क्षमता, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और मेहनत के बल पर उन्होंने मत्स्य पालन को व्यवस्थित एवं आधुनिक तरीके से आगे बढ़ाया। धीरे-धीरे उनके प्रयासों का प्रभाव आसपास के किसानों पर भी पड़ा। किसानों ने मत्स्य पालन की संभावनाओं को समझा और इस व्यवसाय से जुड़ना शुरू किया। आज उनका मत्स्य पालन का कार्य केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सामूहिक उद्यम के रूप में विकसित हो चुका है।
         वर्तमान में सुजीत कुमार चौधरी के साथ रायबरेली, उन्नाव एवं प्रतापगढ़ जनपद के 50 से अधिक किसान जुड़े हुए हैं, जो लगभग 350 एकड़ क्षेत्रफल में मत्स्य पालन का कार्य कर रहे हैं। किसानों को मत्स्य पालन से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन, उत्पादन एवं बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे किसानों को खेती के साथ आय के वैकल्पिक और लाभकारी स्रोत के रूप में मत्स्य पालन को अपनाने का अवसर मिला है।
          श्री चौधरी का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल स्वयं सफल होना नहीं है, बल्कि अधिक से अधिक किसानों को आधुनिक कृषि एवं मत्स्य पालन से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उनका मानना है कि कृषि में तकनीक और उद्यमिता का समावेश किसानों के जीवन में व्यापक बदलाव ला सकता है।
         मत्स्य पालन से जुड़ने वाले किसानों के लिए यह व्यवसाय आय का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। किसानों ने पारंपरिक कृषि के साथ मत्स्य पालन को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
         सुजीत कुमार चौधरी की यह पहल इस बात का उदाहरण है कि यदि कृषि को केवल परंपरागत गतिविधि न मानकर व्यवसाय, तकनीक, बाजार और उद्यमिता से जोड़ा जाए, तो ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं।
         आज सुजीत कुमार चौधरी का सफर उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद केवल नौकरी को ही अपना भविष्य मानते हैं। उन्होंने दिखाया कि सफलता का रास्ता केवल नौकरी से होकर नहीं गुजरता, बल्कि अपने ज्ञान, अनुभव और तकनीकी दक्षता का उपयोग कर कृषि जैसे क्षेत्र में भी नई संभावनाएं पैदा की जा सकती हैं।
🚩*बैठक सूचना- ग्राम सभा डीह के 5 दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा मेला के आयोजन के संबंध में*📢

आप सभी को बताते हुए हर्ष हो रहा है कि विगत कई वर्षों की भाँति इस वर्ष भी ग्राम सभा डीह में गंगा-जमुनी तहज़ीब वाले 5 दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा मेला के आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

*दिनांक:* 04 अक्टूबर, *दिन:* रविवार
*समय:* प्रातः 10:00 बजे से 
*स्थान:* पंचायत भवन, डीह

इस बैठक में मेले की रूपरेखा, विभिन्न कार्यक्रम, शोभायात्रा, सजावट, आकर्षक लकी ड्रा सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर आप सभी क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित हैं। मेले को भव्य एवं सफल बनाने में आप सभी की उपस्थिति, सहभागिता एवं बहुमूल्य सुझाव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

अतः आप सभी से सादर अनुरोध है कि बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं सहयोग प्रदान करें।

धन्यवाद। 🙏🏻

सादर,
दयावती फूलचन्द्र अग्रहरि
ग्राम प्रधान/प्रशासक- डीह
रायबरेली: रायबरेली पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे किये बरामद

बिना लाइसेंस पटाखे बनाने वाले दंपती पर पुलिस ने की कार्रवाई

घर में छापेमारी कर 216 किलो पटाखे हुए बरामद

बरामद पटाखों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही

दिवाली पर पटाखे बेचने की तैयारी में था दंपती

19 बोरों में भरकर रखा गया था पटाखों का जखीरा

नफीस और उसकी पत्नी मेहरून निशा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू

लालगंज के मो0 सलीम के यहां से लाया गया था बारूद- सूत्र

पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी

गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के सहजोरा गांव का मामला
पत्नी पर गैर मर्द से संबंधों का शक, विरोध किया तो पति पर ही टूटा पुलिस का कथित कहर!

मोबाइल चेक करने पर सिम तोड़ने का आरोप, चौकी में शिकायत के बाद लाठी से पीटने का दावा; पीड़ित ने सीओ से लगाई न्याय की गुहार

रायबरेली। महाराजगंज थाना क्षेत्र की थुलवांसा चौकी से जुड़ा एक मामला पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। पति-पत्नी के विवाद में पति ने पत्नी पर गैर पुरुष से फोन पर बातचीत और मुलाकात करने का आरोप लगाया है। वहीं, पत्नी द्वारा चौकी में शिकायत किए जाने के बाद पुलिस पर पति के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी महाराजगंज को प्रार्थना-पत्र देकर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम थुलवांसा, चौकी आवास के पास निवासी सोहनलाल पुत्र स्वर्गीय रामनरेश ने दिए शिकायती पत्र में अपनी पत्नी मोनी तथा थुलवांसा चौकी प्रभारी राहुल मिश्रा के खिलाफ शिकायत की है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक वह अपने बच्चों और परिवार के भरण-पोषण के लिए ग्रेटर नोएडा में मजदूरी करता है और वहीं रहता है, जबकि उसकी पत्नी गांव में रहती है। आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में पत्नी किसी गैर पुरुष से फोन पर बातचीत करती है और उससे मिलने-जुलने की बात भी सामने आई।

बताया गया कि जब पति ने पत्नी को अपने साथ शहर ले जाने की बात कही तो उसने कथित तौर पर इनकार कर दिया। इससे पति को शक हुआ और उसने पत्नी का मोबाइल देखने की कोशिश की। आरोप है कि मोबाइल चेक किए जाने की भनक लगते ही पत्नी ने मोबाइल का सिम तोड़ दिया और बाद में थुलवांसा चौकी पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत कर दी।

शिकायत हुई तो पति ही बना निशाना?

पीड़ित का आरोप है कि पत्नी की शिकायत के बाद उसे चौकी बुलाया गया, जहां पुलिस ने उसकी बात सुनने के बजाय उसके साथ लाठी से मारपीट की। शिकायतकर्ता का दावा है कि पिटाई से उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

इतना ही नहीं, पीड़ित ने आरोप लगाया कि पत्नी उसे धमकी देती है कि वह महिला है, इसलिए हर जगह उसकी ही सुनी जाएगी और उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया जाएगा।

मामले में पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी महाराजगंज से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच, उसकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अब सवाल यह है कि पति-पत्नी के निजी विवाद में पुलिस ने वास्तव में क्या कार्रवाई की? क्या चौकी में मारपीट हुई या आरोप निराधार हैं? इन सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा। फिलहाल शिकायती पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
_*विशेष  पॉक्सो  जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आयोजित  हुआ जागरुकता शिविर*_ 

*रायबरेली, 29 सितम्बर 2026* 
          उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा के दिशा-निर्देशन में विशेष पॉक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत मदर टेरेसा इण्टर कालेज, सन्त कवर राम इण्टर कालेज, देदौर इण्टर कालेज व तहसील सलोन के अन्तर्गत निमिषा इण्टर कालेज, माडर्न पब्लिक स्कूल व तहसील ऊँचाहार के अन्तर्गत हर नरायण इण्टर कालेज रायबरेली में विशेष पाक्सो जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। 
          मदर टेरेसा इण्टर कालेज में अपर जिला जज अभिषेक सिन्हा के द्वारा उपस्थित बच्चों को बताया गया कि पॉक्सो अधिनियम 2012 भारत का एक विशेष कानून है जो 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। इस कानून का पूरा नाम लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 है। इस अवसर पर अपर जिला जज अंशुमान पटनायक के द्वारा उपस्थित बच्चों को गुड टच, बैड टच सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गयी। 
          सन्त कवर राम इण्टर कालेज में अपर जिला जज अनुपम शौर्य द्वारा बताया गया कि पॉक्सो अधिनियम 2012 के सम्बन्ध में उपस्थित बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। इस जागरुकता कार्यक्रम में सिविल जज कृति किशोर के द्वारा उपस्थित बच्चों को बताया गया कि जब भी कभी आपको असहजता लगे उसकी रिपोर्ट आपको तुरंत करना चाहिए। यह आप का अधिकार है, इस सम्बन्ध में आप चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व नालसा हेल्प लाइन 15100 पर विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है। 
          देदौर इण्टर कालेज, रायबरेली में अपर जिला जज अमित कुमार पाण्डेय के द्वारा पॉक्सो अधिनियम 2012 में सम्बन्ध में उपस्थित बच्चों को बताया गया। इस अवसर पर सिविल जज शिवम वर्मा के द्वारा प्रवेशकारी लैंगिक हमला, लैंगिक हमला, लैंगिक उत्पीड़न और बच्चों से जुड़ा अश्लील साहित्य जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं, के सम्बन्ध में बताया गया। 
          इसके अतिरिक्त तहसील सलोन के अन्तर्गत निमिषा इण्टर कालेज, माडर्न पब्लिक स्कूल व तहसील ऊँचाहार के अन्तर्गत हर नरायण इण्टर कालेज में रायबरेली में तहसील सलोन में आयोजित विशेष पॉक्सो जागरुकता कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम न्यायाधिकारी लालगंज मृणालिनी श्रीवास्तव के द्वारा व तहसील ऊँचाहार में आयोजित विशेष पॉक्सो जागरुकता कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम न्यायाधिकारी पारितोष प्रकाश के द्वारा की गयी। इस जागरुकता कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को पाक्सो एक्ट 2012 के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। 
          इस विशेष पॉक्सो जागरुकता शिविर में मदर टेरेसा कालेज रायबरेली के प्रधानाचार्य कविता अवस्थी, सन्त कवर राम इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य आर०एन० शुक्ला, देदौर इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य शैवेन्द्र कुमार भूषण व पराविधिक स्वयं सेवक मनोज कुमार प्रजापति, शिप्रा सोनकर, पूनम सिंह, अजीत कुमार, किरन तिवारी, पवन कुमार श्रीवास्तव, रितुल कुमार वैश्य, नागार्जुन, ठाकुर प्रसाद, अभिषेक यादव व जितेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
*डीएम की अध्यक्षता में एनकार्ड की बैठक सम्पन्न*

*एनकार्ड की बैठक में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई के निर्देश* 

*रायबरेली-29 सितम्बर 2026,*
           जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एनकार्ड  की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की रोकथाम के लिए अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई तथा प्रभावी नियंत्रण के लिए आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।
         जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार एवं अवैध शराब के निर्माण/बिक्री के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान को निरंतर प्रभावी ढंग से जारी रखा जाए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए नियमित रूप से निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई करने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
         उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता एवं पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। जिला चिकित्सालय तथा समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न केंद्रों में नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों के लिए काउंसलिंग एवं पुनर्वास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
         जिलाधिकारी ने विशेष रूप से विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाए तथा नशे के दुष्परिणामों के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए।
         बैठक में जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है तथा संबंधित क्षेत्रों में नियमित रूप से अभियान चलाकर जांच एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
           बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार रावत, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
*प्रधान प्रतिनिधि पर प्रताड़ना का आरोप, युवक की PGI में मौत*

 *मृतक की पत्नी ने थाने में दी तहरीर, FIR और सुरक्षा की मांग*

जगतपुर, रायबरेली |
जगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर हल्ला में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी ने गांव के प्रधान प्रतिनिधि और उनके पुत्र पर धनवसूली और धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है।

प्राप्त प्रार्थना पत्र के अनुसार प्रार्थिनी सुमन मौर्या पत्नी स्व. सुरेन्द्र कुमार निवासी हरपुर हल्ला ने बताया कि 27 सितंबर 2026 की शाम लगभग 7:30 बजे उनके पति सुरेन्द्र कुमार अपने कमरे में बैठे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी।

परिजनों के अनुसार सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि दर्शन सिंह और उनके पुत्र सन्नम सिंह पिछले कई दिनों से धनवसूली के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और मारने-पीटने की धमकी दे रहे थे। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया।

परिजनों ने तत्काल उन्हें जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल, फिर एम्स और अंत में PGI लखनऊ रेफर किया गया। PGI में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक की पत्नी सुमन मौर्या ने 28 सितंबर को थाना प्रभारी जगतपुर को लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।

थाना प्रभारी जगतपुर ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रायबरेली लखनऊ से प्रयागराज जाते समय सारस चौराहे पर रुके

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य 

जिला अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्या सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने किया माला पहनकर स्वागत

मीडिया से रूबरू होते हुए दिया भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा बयान

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दिया बड़ी बात।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के PDA पर दिया बयान।

सफाईयों के साथ पुलिस द्वारा हुई पिटाई पर, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे का है मामला
रायबरेली: पुलिस चौकी के अंदर युवक को दी गई थर्ड डिग्री

पीड़ित ने चौकी इंचार्ज समेत दो सिपाहियों पर लगाया पिटाई का आरोप

पति-पत्नी के विवाद में पति को चौकी ले गई थी पुलिस

बेल्ट व डंडे से पीटने का लगाया आरोप

युवक के शरीर पर पिटाई के दिख रहे निशान

पीड़ित सोहनलाल ले सीओ महराजगंज से लगाई न्याय ने गुहार

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के थुलवासा चौकी का मामला
रायबरेली के सिविल लाइन चौकी से कुछ दूरी पर युवक से मारपीट, सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटने का वीडियो आया सामने पुलिस जांच में जुटी
रायबरेली के राही ब्लॉक क्षेत्र के लोधवारी स्थित भरतगंज बाजार में नाली की सफाई न होने के चलते जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। बाजार में जमा गंदा पानी दुकानों के आसपास फैल रहा है, जिससे दुकानदारों के साथ-साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।

तस्वीरें रायबरेली के राही ब्लॉक क्षेत्र के लोधवारी के भरतगंज बाजार की हैं, जहां नालियों की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नालियां कूड़े-कचरे और गंदगी से पटी होने के कारण पानी की निकासी बाधित है। इसके चलते गंदा पानी सड़क और दुकानों के सामने जमा हो रहा है।

जलभराव के कारण बाजार में आने-जाने वाले लोगों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि गंदगी के चलते उनकी दुकानों पर भी इसका असर पड़ रहा है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से दुर
बरगद चौराहे के ओला सर्विस सेंटर पर ग्राहकों का फूटा गुस्सा, महीनों से स्कूटी खड़ी होने का आरोप

तकनीकी खराबी, बैटरी, वायरिंग, चार्जर और इंश्योरेंस क्लेम को लेकर परेशान ग्राहक बोले- सर्विस के नाम पर हो रही मनमानी

रायबरेली। शहर के बरगद चौराहे स्थित ओला सर्विस सेंटर पर मंगलवार को ग्राहकों का आक्रोश देखने को मिला। दर्जनों ग्राहकों ने सर्विस सेंटर के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया। ग्राहकों का आरोप है कि उनकी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटियां तकनीकी खराबी समेत अलग-अलग समस्याओं के चलते कई महीनों से सर्विस सेंटर में खड़ी हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

ग्राहकों का कहना है कि कोई स्कूटी बैटरी की समस्या, कोई वायरिंग, कोई चार्जर, तो कोई इंश्योरेंस क्लेम से जुड़ी परेशानी के कारण सर्विस सेंटर पहुंची थी। कई ग्राहकों का आरोप है कि बार-बार चक्कर लगाने और शिकायत करने के बावज�
*रायबरेली पुलिस द्वारा AHTU/SJPU की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित।* 
  
आज दिनांक 28 सितंबर 2026 को पुलिस कार्यालय स्थित बहुउद्देशीय किरण हाल में AHTU/SJPU की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित बाल कल्याण समिति, बाल कल्याण अधिकारियों एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। 

बैठक में बाल संरक्षण संबंधी प्रकरणों की समीक्षा की गई। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मौजूदगी में बाल कल्याण अधिकारियों एवं अन्य संबंधित संस्थाओं को POCSO Act के संबंध में आमजन के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाने तथा बेहतर समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
रायबरेली 

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की माँग पर कांग्रेस का प्रदर्शन 

ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की माँग को लेकर कांग्रेस ने किया पैदल मार्च

मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले जलाने के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में झड़प

तिलक भवन से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर किया प्रदर्शन
खबर यूपी के रायबरेली से है जहां अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन से जुड़ी आशा कार्यकर्ताओं ने सरेनी सीएचसी के अधीक्षक डॉ. शुभम सिंह को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में 7 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री और यूनियन पदाधिकारियों के बीच हुए समझौते को लागू कराने की मांग की गई।आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह करने,आशा संगिनियों के भुगतान में बढ़ोतरी और वर्षों से लंबित विभिन्न अभियानों की प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराने की मांग उठाई।ज्ञापन में आयुष्मान कार्ड,टीबी,पोलियो,फाइलेरिया,
दस्तक और संचारी अभियान समेत अन्य कार्यों की लंबित प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग की गई है।साथ ही कैशलेस चिकित्सा सुविधा के अलावा 5 लाख रुपये अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा की राशि 10 लाख रुपये करने की मांग रखी गई।आशा कार्यकर्ताओं ने चार माह का मातृत्व अवकाश,यात्रा भत्ता अथवा भ्रमण के लिए दोपहिया वाहन,तथा आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग भी की है।यूनियन ने भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू करने की वैधानिक प्रक्रिया शुरू करने की भी मांग की।आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं होने पर 23 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में महापड़ाव किया जाएगा।ज्ञापन के माध्यम से शासन से सभी मांगों का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई है।
बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी पीड़ित ने रास्ते के विवाद में एसपी कार्यालय पहुंचकर विपक्षियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप पीड़ित शिकायत में जांच कर कार्रवाई की मांग

रायबरेली। सोमवार, 28 सितंबर 2026 को करीब दोपहर 12 बजे महाराजगंज थाना क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव निवासी मजबून निशा और अख्तर अली पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। दोनों ने शिकायती पत्र देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर रास्ते को लेकर विवाद खड़ा करने और उनके खिलाफ कथित तौर पर गलत शिकायतें करने का आरोप लगाया।

पीड़ितों के मुताबिक, विपक्षी मोहम्मद रजा ने शिकायत देकर आरोप लगाया है कि रामनिधि आदि लोगों ने उसका रास्ता जोतकर कब्जा कर लिया है। जबकि पीड़ित पक्ष का कहना है कि जिस जमीन का बैनामा किया गया था, वह रास्ते वाली जमीन से अलग है। आरोप है कि रास्ते को लेकर विवाद खड़ा होने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत कई बार थाने में की, लेकिन अपेक्षित सुनवाई नहीं हुई।

अख्तर अली का आरोप है कि इसी विव�