महराजगंज CHC पर आशा कार्यकर्ताओं का धरना, मांगों को लेकर जताया आक्रोश
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसके चलते उन्हें धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा।
धरने पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें मिलने वाला मानदेय काफी कम है और भुगतान भी कई बार टुकड़ों में किया जाता है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों के साथ उन पर काम का दबाव भी बनाया जाता है, लेकिन उनकी समस्याओं और मानदेय बढ़ाने की मांग पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से जुड़े एक कथित बयान का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें नौकरी छोड़कर ई-रिक्शा चलाने की बात कही गई। इसको लेकर आशा