_*अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 30 लीटर कच्ची शराब व 400 किलो लहन बरामद*_
*रायबरेली, 03 अक्टूबर 2026*
आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी, रायबरेली के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार मय हमराह द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान टीम द्वारा सदर तहसील के थाना गुरुबक्शगंज अंतर्गत गोझारी एवं घाटमपुर में कच्ची शराब बनाने के अड्डों तथा संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा 400 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट कराया गया। प्रकरण में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 02 अभियोग पंजीकृत किए गए।