पनवाडा में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन
----
जन अभियान परिषद द्वारा संचालित नवांकुर संस्था सरस्वती महिला मंडल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पनवाडा में माँ अन्नपूर्णा देवी के दरबार में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगों ने झाडू लगाकर साफ सफाई की साथ ही स्वच्छता की शपथ ली। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पनवाडा के सचिव श्री रामसिंह रावत सहायक सचिव श्री धीरज धाकड, ऑगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमती सुधा सिसोदिया, आशा कार्यकर्ता श्रीमती मिथलेश यादव, श्रीमती बिरजो यादव, ऑगनवाडी सहायिका श्री अशोक कुमार श्रीवास, सीएचओ श्रीमती सरिता धाकड, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री दीपक गुप्ता परामर्शदाता श्री बीरेन्द्र कुमार पाराशर, श्री रामवरन कुशवाह, श्री सन्तोष यादव, श्रीमती राधिका आदिवासी आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर परामर्शदाता श्री बीरेन्द्र कुमार पाराशर ने बताया किया सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत सम्पूर्ण देश में अनेकानेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है हमें हमारे आसपास के परिवेश को स्वच्छ बनाकर रखना होगा। जिससे हम अनेकों संक्रमित बीमारियों से बच सकते हैं साथ ही स्वच्छता की इस पहल को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur