ओछा और पार्वती बडौदा में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
----
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नवांकुर संस्था भोलेनाथ समग्र विकास समिति ओछापुरा के सहयोग से ग्राम विकास प्रसफुटन समिति ओछा द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन कर मां कंकाली देवी के मंदिर परिसर में साफ सफाई का कार्य किया गया।
इस अवसर पर जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीती नेहा सिंह ने बताया कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है हमें हमारे शरीर को स्वस्थ रखना है हमें बीमारियों से यदि दूरी बनाये रखना है तो हमें हमारे आसपास के परिवेश को स्वच्छ बनाये रखना होगा। साथ ही इस स्वच्छता की पहल से जन जन को जोडना होगा। व्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम ने स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई साथ ही आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य श्री मोहन आदिवासी एवं ग्राम विकास प्रसफुटन समिति के सदस्य एवं संस्था के सदस्य के साथ ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
नवांकुर संस्था माता पार्वती ग्राम उत्थान समिति पार्वती बड़ौदा द्वारा तेजाजी महाराज मंदिर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर सहरिया विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरसान पाल बरैया, जिला सहकोषाध्यक श्री अखिलेश शर्मा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री श्रीधर गुर्जर, अगरा मण्डल के अध्यक्ष श्री रामलखन कुशवाहा, मण्डल के विभिन्न पदाधिकारी, प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव, माता पार्वती ग्राम उत्थान समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur