वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज प्रेरणा वृद्धाश्रम श्योपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आश्रम में निवासरत 28 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
शिविर में डॉ. संजय जैन एवं डॉ. हारिश कुरैशी द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। वहीं नर्सिंग ऑफिसर श्री विकास शर्मा द्वारा वृद्धजनों को आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur