शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट में महिलाओं का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोप
शाहजहांपुर में सर्व धर्म एकता समिति की प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेविका रीना शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
महिलाओं का आरोप है कि अहमदपुर की तीन महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास के लिए चार बार आवेदन किया और चारों बार पात्र पाए जाने के बावजूद आज तक उन्हें आवास का लाभ नहीं मिला।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दूसरी ओर अपात्र लोगों को 50 प्रतिशत तक सुविधा शुल्क लेकर आवास दिए जा रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि मामले को लेकर कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
महिलाओं ने मांग की कि पूरे मामले की जांच कर पात्र लाभार्थियों को बिना किसी सुविधा शुल्क के प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाया जाए।
रीना शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो सर्व धर्म एकता समिति आंदोलन करेगी।
Hardoi, Hardoi | Oct 7, 2026