हरदोई: पिहानी चुंगी मारपीट मामले में नया मोड़, दोनों पक्षों की ओर से दर्ज हुआ क्रास केस
हरदोई:कोतवाली देहात क्षेत्र के पिहानी चुंगी पर युवक फैयाज के साथ हुई मारपीट के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में पीड़ित और आरोपी दोनों ही पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद यह पूरा मामला क्रास केस में तब्दील हो गया है।
शुरुआत में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि, इसके बाद आरोपी पक्ष की ओर से भी फैयाज के खिलाफ जवाबी शिकायत दी गई, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला क्रास केस में बदलने के बाद कोतवाली देहात पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्षता से जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Hardoi, Hardoi | Oct 7, 2026