सीतामढ़ी: अंधविश्वास और कथित इलाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कार्रवाई की मांग
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड अंतर्गत महादेव पट्टी गांव से जुड़ा अंधविश्वास और कथित इलाज का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बच्चों को अमानवीय और बुरी तरीके से हिलाता-डुलाता हुआ नजर आ रहा है।
वीडियो में दिख रहा व्यक्ति भगवा वस्त्र धारण कर कथित इलाज का ढोंग कर रहा है और इस दौरान धार्मिक भावनाएं भड़काने व सनातन धर्म को बदनाम करने की बात भी सामने आ रही है।
मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों व सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा बिहार पुलिस से इस वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Oct 7, 2026