अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 100 वर्ष से अधिक आयु के 14 वृद्धजनों का शतायु सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सीहोर द्वारा संकल्प वृद्धाश्रम केंद्र में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री सुदेश राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर की उपस्थिति में 100 वर्ष से अधिक आयु के 14 वृद्धजनों को शतायु सम्मान प्रदान किया गया। प्रत्येक वृद्धजन को एक हजार रुपये की सम्मान राशि, शाल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। महिलाओं को साड़ी भी भेंट की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वृद्धजनों को भी शाल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री सुदेश राय ने कहा कि वृद्ध हैं तो हम हैं, हम सभी को जीवन में एक दिन इस अवस्था में पहुंचना है। वृद्धजनों का सम्मान करना हमारा दायित्व है। उनके अनुभव और आशीर्वाद से बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार में वृद्धजन रहते हैं, वह परिवार सुखी और खुशहाल रहता है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर ने कहा कि देश एवं प्रदेश के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर वृद्धजनों का आशीर्वाद भी आवश्यक है।
कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्री रविन्द्र परमार एवं प्रभारी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारी कर्मचारी, संकल्प वृद्धाश्रम के संचालक श्री राहुल सिंह, श्री सुदीप प्रजापति, श्री नरेंद्र राजपूत, पार्षद सहित जनप्रतिनिधि सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं संस्था के कर्मचारी उपस्थित रहे।
#डॉ_मोहन_यादव_का_विकसित_MP #सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #विकसित_भारत #ModiAt25 #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore #जनसेवा #सेवा_संकल्प #सेवा_के_25_वर्ष #जनकल्याण #सेवा_ही_संकल्प #आशीर्वाद