एचआईवी/एड्स रोकथाम एवं उपचार सेवाओं को प्रभावी बनाने बैठक आयोजित
जिले में एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जांच एवं उपचार सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय सीहोर में एमएएस मिशन एवं एचआईवी /एड्स सुरक्षा के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि बैठक में एचआईवी /एड्स की रोकथाम, समय पर एचआईवी जांच, संक्रमित व्यक्तियों को उपचार सेवाओं से जोड़ने तथा उपचार की निरंतरता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जिले में एचआईवी /एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान लक्ष्य की प्राप्ति पर विशेष जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. जे.डी. कोरी ने की। जिला विजिट ऑफिसर डॉ. राधिका गुप्ता, उप संचालक डॉ. नेहा, डीएमडीओ एवं राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल की श्रीमती स्वाती गुप्ता ने एनएसीपी एवं एनएचएम स्टाफ को 95-95-95 लक्ष्य एवं एचआईवी /एड्स सुरक्षा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
बैठक में लक्षित समूहों तक आवश्यक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने, समय पर एचआईवी जांच कराने तथा एचआईवी पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को उपचार सेवाओं से जोड़कर उपचार की निरंतरता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में एनएसीपी एवं एनएचएम के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
#डॉ_मोहन_यादव_का_विकसित_MP #सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #विकसित_भारत #ModiAt25 #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore #जनसेवा #सेवा_संकल्प #सेवा_के_25_वर्ष #जनकल्याण #सेवा_ही_संकल्प #आशीर्वाद