• सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित
• आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान कर महिला सशक्तिकरण एवं योजनाओं की जानकारी दी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस से प्रारंभ हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सीहोर में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय गतिविधियों एवं महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूकता के साथ सहभागिता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति का प्रतीक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक श्री सुदेश राय, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना सुरेन्द्र मेवाड़ा एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों और समाज के विभिन्न वर्गों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों तक शासन की योजनाओं और सेवाओं को पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों की जानकारी देते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 26 सितम्बर से 05 अक्टूबर 2026 तक आंगन मिलन अभियान का सीहोर जिले में भी आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आंगनवाड़ी केन्द्रों को समुदाय के साथ अधिक प्रभावी रूप से जोड़ना, हितग्राहियों को सेवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा विभागीय कार्यक्रमों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाना है। इसी क्रम में सीहोर के मोर गार्डन में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ज्ञानेश खरे ने स्वागत उद्बोधन देते हुए आंगन मिलन अभियान के उद्देश्यों और विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सीताराम यादव, राजकुमार गुप्ता, सुदीप प्रजापति, सुशील ताम्रकार, प्रितेश राठौर, श्रीमती प्रीति सोनी, सीमा परिहार, अर्चना चौहान, सीमा शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
#डॉ_मोहन_यादव_का_विकसित_MP #सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #विकसित_भारत #ModiAt25 #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore #जनसेवा #सेवा_संकल्प #सेवा_के_25_वर्ष #जनकल्याण #सेवा_ही_संकल्प #आशीर्वाद