चंद्रमंडीह थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार के निलंबन और थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर कचहरी चौक स्थित अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार 9 बजे के बाद 15वें दिन भी जारी रहा। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित धरनार्थियों ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है।