Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

फतेहाबाद में ₹12 हजार रिश्वत लेते 2 बिजलीकर्मी गिरफ्तार, एक अप्रेंटिस भी काबू, काम के बदले उपभोक्ता से मांगी थी घूस.. टोहाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बिजली निगम कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के आरोप में 2 कर्मचारियों और एक अप्रेंटिस को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई फतेहाबाद एसीबी के प्रभारी इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम ने बिजली निगम में एचकेआरएन के तहत लगे एएलएम विनोद कुमार, एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क) सत्यनारायण और अप्रेंटिसशिप कर रहे युवक कर्ण खोबड़ा को काबू किया है। आरोप है कि इन लोगों ने एक उपभोक्ता काम करने की एवज में 12 हजार रुपए की रिश्वत ली है। फिलहाल पुलिस तीनों को अपने साथ ले गई। #fatehabad #tohana #haryana

Fatehabad, Fatehabad | Jul 14, 2026

MORE NEWS

संभल, उत्तर प्रदेश। स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत की दुखद घटना सामने आई है। हादसे के बाद स्कूल की इमारत और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

आखिर जर्जर या असुरक्षित स्कूल भवन में बच्चों की जिंदगी दांव पर क्यों लगाई जा रही है? स्कूलों में पढ़ने वाले मासूम बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

हादसे के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या संबंधित विभाग ने स्कूल भवन की स्थिति का समय रहते निरीक्षण किया था? यदि भवन पहले से जर्जर था, तो बच्चों को वहां कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति क्यों दी गई?

एक मासूम की जान चली गई—अब जिम्मेदारी तय होगी या फिर यह मामला भी जांच और कागजों तक सीमित रह जाएगा?
.
.
.
.
#Sambhal #SambhalNews #UttarPradesh #UPNews #SchoolAccident

संभल, उत्तर प्रदेश। स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत की दुखद घटना सामने आई है। हादसे के बाद स्कूल की इमारत और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर जर्जर या असुरक्षित स्कूल भवन में बच्चों की जिंदगी दांव पर क्यों लगाई जा रही है? स्कूलों में पढ़ने वाले मासूम बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। हादसे के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या संबंधित विभाग ने स्कूल भवन की स्थिति का समय रहते निरीक्षण किया था? यदि भवन पहले से जर्जर था, तो बच्चों को वहां कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति क्यों दी गई? एक मासूम की जान चली गई—अब जिम्मेदारी तय होगी या फिर यह मामला भी जांच और कागजों तक सीमित रह जाएगा? . . . . #Sambhal #SambhalNews #UttarPradesh #UPNews #SchoolAccident

Fatehabad, Agra | Aug 16, 2026

उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा, “प्रदेश की पुलिस का हाल ये है कि आप थाने जाएं तो सबसे पहले ये आपकी जेब की तरफ देखेंगे, हथेली गर्म तुरंत पुलिस नर्म।”

उनके इस बयान के बाद यूपी में पुलिस व्यवस्था और कथित भ्रष्टाचार को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने के आसार हैं। अखिलेश यादव लगातार कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं।
.
.
.
.
#AkhileshYadav #SamajwadiParty #SP #UPPolitics #UPPolice

उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा, “प्रदेश की पुलिस का हाल ये है कि आप थाने जाएं तो सबसे पहले ये आपकी जेब की तरफ देखेंगे, हथेली गर्म तुरंत पुलिस नर्म।” उनके इस बयान के बाद यूपी में पुलिस व्यवस्था और कथित भ्रष्टाचार को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने के आसार हैं। अखिलेश यादव लगातार कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। . . . . #AkhileshYadav #SamajwadiParty #SP #UPPolitics #UPPolice

Fatehabad, Agra | Aug 16, 2026

मेरठ। सिविल लाइंस क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के दौरान पुराने और विशाल पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। पेड़ों की कटाई को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों में नाराजगी बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास और सड़क विस्तार जरूरी है, लेकिन वर्षों पुराने पेड़ों को हटाने से शहर के हरित क्षेत्र, हवा की गुणवत्ता और पर्यावरण पर असर पड़ सकता है। मौके पर अधिकारियों की मौजूदगी में पेड़ों की कटाई को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

वहीं, इस कार्रवाई को लेकर यह सवाल भी खड़ा हो रहा है कि सड़क चौड़ीकरण के साथ पर्यावरणीय नुकसान को कम करने के लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था अपनाई गई है? काटे गए पेड़ों की जगह कितने नए पौधे लगाए जाएंगे और उनकी देखरेख कैसे होगी, यह भी बड़ा सवाल है।

स्थानीय लोगों और पर्यावरण से जुड़े लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की जानकारी सार्वजनिक करने और विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संतुलन बनाए रखने की मांग की है।

📍 सिविल लाइंस, मेरठ

रिपोर्ट — अंकुश सिंह
जिला — प्रयागराज
.
.
.
.
#Meerut #MeerutNews #CivilLinesMeerut #TreeCutting #SaveTrees

मेरठ। सिविल लाइंस क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के दौरान पुराने और विशाल पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। पेड़ों की कटाई को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों में नाराजगी बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास और सड़क विस्तार जरूरी है, लेकिन वर्षों पुराने पेड़ों को हटाने से शहर के हरित क्षेत्र, हवा की गुणवत्ता और पर्यावरण पर असर पड़ सकता है। मौके पर अधिकारियों की मौजूदगी में पेड़ों की कटाई को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, इस कार्रवाई को लेकर यह सवाल भी खड़ा हो रहा है कि सड़क चौड़ीकरण के साथ पर्यावरणीय नुकसान को कम करने के लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था अपनाई गई है? काटे गए पेड़ों की जगह कितने नए पौधे लगाए जाएंगे और उनकी देखरेख कैसे होगी, यह भी बड़ा सवाल है। स्थानीय लोगों और पर्यावरण से जुड़े लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की जानकारी सार्वजनिक करने और विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संतुलन बनाए रखने की मांग की है। 📍 सिविल लाइंस, मेरठ रिपोर्ट — अंकुश सिंह जिला — प्रयागराज . . . . #Meerut #MeerutNews #CivilLinesMeerut #TreeCutting #SaveTrees

Fatehabad, Agra | Aug 16, 2026

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए की गई पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पुलिस बल में 20 प्रतिशत बेटियों की भर्ती की अनिवार्यता के बाद महिला पुलिसकर्मियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

बताया गया है कि 2017 में यूपी पुलिस में महिलाओं की संख्या करीब 10 हजार थी, जो अब बढ़कर 45 हजार से अधिक हो चुकी है।

महिला पुलिसकर्मियों की बढ़ती संख्या से पुलिस व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी मजबूत होने के साथ-साथ महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में भी बेहतर प्रतिनिधित्व की उम्मीद बढ़ी है।
.
.
.
.
#UPPolice #UttarPradeshPolice #WomenInPolice #WomenPolice #NariShakti

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए की गई पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पुलिस बल में 20 प्रतिशत बेटियों की भर्ती की अनिवार्यता के बाद महिला पुलिसकर्मियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। बताया गया है कि 2017 में यूपी पुलिस में महिलाओं की संख्या करीब 10 हजार थी, जो अब बढ़कर 45 हजार से अधिक हो चुकी है। महिला पुलिसकर्मियों की बढ़ती संख्या से पुलिस व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी मजबूत होने के साथ-साथ महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में भी बेहतर प्रतिनिधित्व की उम्मीद बढ़ी है। . . . . #UPPolice #UttarPradeshPolice #WomenInPolice #WomenPolice #NariShakti

Fatehabad, Agra | Aug 16, 2026

रायबरेली, उत्तर प्रदेश। बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में बारिश के बाद भारी जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अस्पताल परिसर से लेकर अधीक्षक के कमरे और वार्डों तक पानी भरने से मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वायरल वीडियो में अस्पताल परिसर में पानी के बीच दवाएं तैरती हुई दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को आने-जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

तीमारदारों ने जलभराव के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत बछरावां की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

बारिश के बाद अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा में जलभराव ने जल निकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए क्या कदम उठाता है।

📍 बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रायबरेली
.
.
.
.
#Raebareli #RaebareliNews #Bachhrawan #BachhrawanCHC #CHC

रायबरेली, उत्तर प्रदेश। बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में बारिश के बाद भारी जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अस्पताल परिसर से लेकर अधीक्षक के कमरे और वार्डों तक पानी भरने से मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वायरल वीडियो में अस्पताल परिसर में पानी के बीच दवाएं तैरती हुई दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को आने-जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीमारदारों ने जलभराव के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत बछरावां की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लापरवाही के आरोप लगाए हैं। बारिश के बाद अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा में जलभराव ने जल निकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए क्या कदम उठाता है। 📍 बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रायबरेली . . . . #Raebareli #RaebareliNews #Bachhrawan #BachhrawanCHC #CHC

Fatehabad, Agra | Aug 16, 2026

फतेहाबाद में ₹12 हजार रिश्वत लेते 2 बिजलीकर्मी गिरफ्तार, एक अप्रेंटिस भी काबू, काम के बदले उपभोक्ता से मांगी थी घूस.. टोहाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बिजली निगम कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के आरोप में 2 कर्मचारियों और एक अप्रेंटिस को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई फतेहाबाद एसीबी के प्रभारी इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम ने बिजली निगम में एचकेआरएन के तहत लगे एएलएम विनोद कुमार, एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क) सत्यनारायण और अप्रेंटिसशिप कर रहे युवक कर्ण खोबड़ा को काबू किया है। आरोप है कि इन लोगों ने एक उपभोक्ता काम करने की एवज में 12 हजार रुपए की रिश्वत ली है। फिलहाल पुलिस तीनों को अपने साथ ले गई। #fatehabad #tohana #haryana - Fatehabad News