उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पतारा कंपोजिट विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान बच्चों ने जिलाधिकारी अशोक कुमार से मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें कीं। बच्चों ने आरोप लगाया कि दूध में पानी मिलाकर दिया जाता है और दाल में भी पानी की मात्रा अधिक होती है। बिना छने आटे की रोटी दिए जाने की शिकायत भी सामने आई। बच्चों ने शिक्षकों के व्यवहार को लेकर भी शिकायत की। मामले पर DM ने नाराजगी जताते हुए BSA को जांच के निर्देश दिए हैं।
.
.
.
.
#Hamirpur #UPNews #MidDayMeal #SchoolNews #DMHamirpur #AshokKumar #BasicEducation #GovernmentSchool #EducationNews #UttarPradesh #nhpbharat