Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

Tohana

फतेहाबाद में ₹12 हजार रिश्वत लेते 2 बिजलीकर्मी गिरफ्तार, एक अप्रेंटिस भी काबू, काम के बदले उपभोक्ता से मांगी थी घूस..
टोहाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बिजली निगम कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के आरोप में 2 कर्मचारियों और एक अप्रेंटिस को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई फतेहाबाद एसीबी के प्रभारी इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में की गई।

टीम ने बिजली निगम में एचकेआरएन के तहत लगे एएलएम विनोद कुमार, एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क) सत्यनारायण और अप्रेंटिसशिप कर रहे युवक कर्ण खोबड़ा को काबू किया है। आरोप है कि इन लोगों ने एक उपभोक्ता काम करने की एवज में 12 हजार रुपए की रिश्वत ली है। फिलहाल पुलिस तीनों को अपने साथ ले गई।
#fatehabad #tohana #haryana

फतेहाबाद में ₹12 हजार रिश्वत लेते 2 बिजलीकर्मी गिरफ्तार, एक अप्रेंटिस भी काबू, काम के बदले उपभोक्ता से मांगी थी घूस.. टोहाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बिजली निगम कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के आरोप में 2 कर्मचारियों और एक अप्रेंटिस को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई फतेहाबाद एसीबी के प्रभारी इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम ने बिजली निगम में एचकेआरएन के तहत लगे एएलएम विनोद कुमार, एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क) सत्यनारायण और अप्रेंटिसशिप कर रहे युवक कर्ण खोबड़ा को काबू किया है। आरोप है कि इन लोगों ने एक उपभोक्ता काम करने की एवज में 12 हजार रुपए की रिश्वत ली है। फिलहाल पुलिस तीनों को अपने साथ ले गई। #fatehabad #tohana #haryana

Fatehabad, Fatehabad | Jul 14, 2026

XEN को जबरन नोटों की गड्डी पकड़ाने की कोशिश, बिजली कनेक्शन जारी न होने पर हंगामा..
फतेहाबाद के टोहाना में सोमवार को बिजली निगम के एक्सईएन ऑफिस में जमकर हंगामा हुआ। दो लोगों ने एक्सईएन कृष्ण कुमार के हाथ में जबरन नोटों की गड्डी थमाने की कोशिश की। जब उन्होंने पैसे लेने से इनकार कर दिया तो उनके साथ हाथापाई भी की गई। एक बुजुर्ग ने एक्सईएन को बगल में दबा लिया।

इसके बाद एक्सईएन ऑफिस से निकलकर स्टाफ के पास पहुंचे और कर्मचारियों से लगातार कहते रहे, "पुलिस को बुलाओ... डायल-112 पर कॉल करो। मुझ पर हमला किया गया है।" इसके बाद ऑफिस में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

दोनों लोगों ने एक्सईएन पर बिजली कनेक्शन जारी करने के बदले दो लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। बाद में एक्सईएन इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे।
#tohana #fatehabad #bijlinigam

XEN को जबरन नोटों की गड्डी पकड़ाने की कोशिश, बिजली कनेक्शन जारी न होने पर हंगामा.. फतेहाबाद के टोहाना में सोमवार को बिजली निगम के एक्सईएन ऑफिस में जमकर हंगामा हुआ। दो लोगों ने एक्सईएन कृष्ण कुमार के हाथ में जबरन नोटों की गड्डी थमाने की कोशिश की। जब उन्होंने पैसे लेने से इनकार कर दिया तो उनके साथ हाथापाई भी की गई। एक बुजुर्ग ने एक्सईएन को बगल में दबा लिया। इसके बाद एक्सईएन ऑफिस से निकलकर स्टाफ के पास पहुंचे और कर्मचारियों से लगातार कहते रहे, "पुलिस को बुलाओ... डायल-112 पर कॉल करो। मुझ पर हमला किया गया है।" इसके बाद ऑफिस में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दोनों लोगों ने एक्सईएन पर बिजली कनेक्शन जारी करने के बदले दो लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। बाद में एक्सईएन इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। #tohana #fatehabad #bijlinigam

Fatehabad, Fatehabad | Jul 6, 2026

टोहाना में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 35 हजार रिश्वत लेते सदर थाना का सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह गिरफ्तार..
टोहाना सदर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) जींद की टीम ने 35 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव नांगला निवासी राहुल ने एसीबी को शिकायत दी थी कि एसआई महेंद्र सिंह एक मामले में मदद करने के एवज में उससे 72 हजार रुपये की मांग कर रहा है। बातचीत के बाद पहली किस्त के रूप में 35 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी। टीम ने कार्रवाई की योजना के तहत 500-500 रुपये के 70 नोटों पर केमिकल लगाकर राहुल को सौंपे। तय योजना के मुताबिक सोमवार को राहुल ने सदर थाना पहुंचकर एसआई महेंद्र सिंह को रिश्वत की रकम दी और एसीबी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और एसआई महेंद्र सिंह को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से रिश्वत के 35 हजार रुपये बरामद किए गए। गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने आरोपी के हाथ धुलवाए, जिसके बाद पानी का रंग बदल गया। फिलहाल एसीबी मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
#swatantarkhabar #स्वतंत्रखबर #HaryanaNews #tohana

टोहाना में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 35 हजार रिश्वत लेते सदर थाना का सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह गिरफ्तार.. टोहाना सदर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) जींद की टीम ने 35 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव नांगला निवासी राहुल ने एसीबी को शिकायत दी थी कि एसआई महेंद्र सिंह एक मामले में मदद करने के एवज में उससे 72 हजार रुपये की मांग कर रहा है। बातचीत के बाद पहली किस्त के रूप में 35 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी। टीम ने कार्रवाई की योजना के तहत 500-500 रुपये के 70 नोटों पर केमिकल लगाकर राहुल को सौंपे। तय योजना के मुताबिक सोमवार को राहुल ने सदर थाना पहुंचकर एसआई महेंद्र सिंह को रिश्वत की रकम दी और एसीबी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और एसआई महेंद्र सिंह को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से रिश्वत के 35 हजार रुपये बरामद किए गए। गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने आरोपी के हाथ धुलवाए, जिसके बाद पानी का रंग बदल गया। फिलहाल एसीबी मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है। #swatantarkhabar #स्वतंत्रखबर #HaryanaNews #tohana

Fatehabad, Fatehabad | Jun 22, 2026

हरियाणा- बस पलटने से महिला समेत 3 यात्रियों की मौत, 12 घायल, शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला, फतेहाबाद से टोहाना आ रही थी..
हरियाणा के फतेहाबाद से टोहाना आ रही की एक 52 सीटर प्राइवेट बस सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल टोहाना में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी बीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार, बस में लगभग 50-55 सवारियां थीं। स्थानीय लोगों की मदद से बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस में सवार यात्रियों ने ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाया। गांव चंदड निवासी यात्री राममेहर ने बताया कि ड्राइवर शुरू से ही तेज गति से बस (HR62A3411) चला रहा था। गांव भोडी के पास जैसे ही कट आया, ड्राइवर ने तेजी से बस मोड़ी और वो बेकाबू होकर खेत में जा पलटी।
#swatantarkhabar #स्वतंत्रखबर #HaryanaNews #Fatehabad #tohana

हरियाणा- बस पलटने से महिला समेत 3 यात्रियों की मौत, 12 घायल, शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला, फतेहाबाद से टोहाना आ रही थी.. हरियाणा के फतेहाबाद से टोहाना आ रही की एक 52 सीटर प्राइवेट बस सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल टोहाना में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी बीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, बस में लगभग 50-55 सवारियां थीं। स्थानीय लोगों की मदद से बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में सवार यात्रियों ने ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाया। गांव चंदड निवासी यात्री राममेहर ने बताया कि ड्राइवर शुरू से ही तेज गति से बस (HR62A3411) चला रहा था। गांव भोडी के पास जैसे ही कट आया, ड्राइवर ने तेजी से बस मोड़ी और वो बेकाबू होकर खेत में जा पलटी। #swatantarkhabar #स्वतंत्रखबर #HaryanaNews #Fatehabad #tohana

Fatehabad, Fatehabad | Jun 15, 2026

लाखों रुपए सैलरी लेने वाले डॉक्टर हड़ताल पर ड्यूटी पर मौजूद दवाई नहीं दे रहे टोहाना हड़ताल  #city  #haryana #medical

लाखों रुपए सैलरी लेने वाले डॉक्टर हड़ताल पर ड्यूटी पर मौजूद दवाई नहीं दे रहे टोहाना हड़ताल #city #haryana #medical

Tohana, Fatehabad | Dec 8, 2025

Latest Tohana News Videos - Watch the Latest News of August 16, 2026 | Public App