सीतापुर के सिधौली क्षेत्र के केवलहार मजरा जयपालपुर गांव में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, एक ट्रांसफार्मर और बिजली का पोल करीब सात दिनों से जमीन पर पड़ा है। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप है। ग्रामीणों ने सुरक्षा को देखते हुए विद्युत विभाग से तत्काल जांच कर ट्रांसफार्मर और पोल को सुरक्षित तरीके से स्थापित करने की मांग की है। फिलहाल मामले में विभागीय अधिकारी का पक्ष सामने नहीं आया है।
.
.
.
.
#Sitapur #Sidhauli #SidhouliNews #ElectricityProblem #Transformer #PowerCut #UPNews #RuralNews #ElectricityDepartment #NHPBharat