Public App Logo
यमुना में बांध बनाकर बालू खनन का आरोप, शिकायत पर पहुंचा प्रशासन कौशाम्बी। महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक बालू घाट पर यमुना नदी में अस्थायी बांध बनाकर बालू निकाले जाने की शिकायत पर प्रशासन हरकत में आ गया। ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से बांध हटवाकर नदी के पानी का प्राकृतिक प्रवाह बहाल कराया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नदी का बहाव रोक दिए जाने से पशुओं को पानी पिलाने में दिक्कत हो रही थी, मछलियां मर रही थीं और आसपास दुर्गंध फैलने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया था। लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद पानी की निकासी दोबारा शुरू हो गई। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। #कौशाम्बी #महेवाघाट #यमुना_नदी #अवैधखनन #बालूखनन पर्यावरण DMKaushambi KaushambiNews UPNews DainikJagran BreakingNews YamunaRiver IllegalMining HindiNews - Manjhanpur News