चायल में PDA पाठशाला, सलीम जाफरी की सक्रिय मौजूदगी
🔥 चायल में PDA पाठशाला, सलीम जाफरी की सक्रिय मौजूदगी से गरमाया सियासी माहौल
कौशाम्बी। चायल क्षेत्र के गूंगवा के बाग स्थित शिवाजी गेस्ट हाउस में रविवार को समाजवादी पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से PDA पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बृजभान यादव रहे, जबकि अध्यक्षता लवकुश मौर्य ने की।
चायल विधानसभा से दावेदार सलीम जाफरी कार्यक्रम में सक्रिय नजर आए। उन्होंने PDA की विचारधारा को समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने का माध्यम बताया और कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
पाठशाला में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी, सामाजिक न्याय और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई। आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियो