ऑपरेशन चक्रव्यूह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तमंचा-कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
कौशांबी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संदीपनघाट थाना पुलिस ने अवैध असलहों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अदद देशी तमंचे 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार थाना संदीपनघाट की टीम कोइलहा मजरा क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से कैप्टन शहीद कॉलेज की ओर आ रहे हैं और उनके पास अवैध तमंचे व कारतूस हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल उजिहिनी रोड पर पहुंचकर आने-जाने वाले वाहनों की निगरानी शुरू कर दी।
इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में आ रही एक मोटरसाइकिल को रोक लिया। बाइक सवार दोनों युवकों की तलाशी ल�