बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में
चौपुरवा में हादसे के बाद मचा कोहराम, पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के चौपुरवा गांव के पास बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को शांत कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला गया।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया। इसके बाद मृतक बच्चे के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, हादसे में शामिल बाइक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस की ओर से मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी चायल शिवांक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस �