उदयपुर नगर निगम में PM मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर का जश्न, भव्य कार्यक्रम में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर निगम के मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के राजनीतिक जीवन, राष्ट्रसेवा, सुशासन, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व को प्रेरणादायी बताते हुए विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महापौर पारस सिंघवी सहित जनप्रतिनिधि, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#PMModi #NarendraModi #25YearsOfService #