डूंगरपुर में ₹1.30 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार
डूंगरपुर साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बिहार के पश्चिम चंपारण से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने परिचित बनकर पीड़ित से व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क किया और एजेंट को रुपये देने के बहाने अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल ₹1.30 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। जांच में ठगी की रकम बिहार के पेट्रोल पंप के बैंक खाते से जुड़ी मिली। आरोपी हरिओम कुमार चौबे ने पेट्रोल पंप का QR कोड उपलब्ध कराया, जिसके जरिए रकम ट्रांसफर कर नकद प्राप्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर डिजिटल और वित्तीय साक्ष्यों की जांच शुरू की है।
#CyberCrime #CyberFraud #Dungarpur #RajasthanPolice #BiharPolice OnlineFraud