उदयपुर में 50 लाख की MDMA बरामद: बिना नंबर की स्कॉर्पियो से 470 ग्राम ड्रग्स जब्त, बाड़मेर ले जा रहे 3 तस्कर गिरफ्तार
उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में पुलिस और DST ने नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की स्कॉर्पियो से 470 ग्राम MDMA बरामद की। पुलिस के अनुसार इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए है। उमरड़ा घाटा से खेड़ा बावजी मार्ग पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों मनीष मेघवाल, शंकर गायरी और नरेश विश्नोई को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में शंकर से 204 ग्राम और नरेश से 266 ग्राम MDMA मिली। आरोपी यह खेप उदयपुर से बाड़मेर ले जाने की फिराक में थे। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी और टोल से बचने के लिए गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगाई गई थी। पुलिस अब सप्लायर और खरीदार का पता लगाने में जुटी है।
#Udaipur #Rajasthan #DrugBust #MDMA #DrugSmuggling CrimeNews PoliceAction