पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ
--
जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पठार अशोकनगर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। पूर्व विधायक श्री जज्जी ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली के महत्व के बारे में समझाया और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात बच्चों को एक-एक कर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।
यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका द्विवेदी के संरक्षण में तथा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. जयकृत सिंह राजपूत, जिला टीकाकरण अधिकारी के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जयकृत सिंह राजपूत ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उद्देश्य एवं महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि पेट में कृमि होने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी, एनीमिया, कमजोरी तथा बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। नियमित कृमिनाशक दवा का सेवन बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को “कृमि मुक्त बच्चा—स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य” का संदेश देते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री धर्मेंद्र रघुवंशी, विद्यालय के प्राचार्य श्री बी.के. बमुरिया, परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रजनी चारी, डीसीएम आनंद माथुर, सीपीएचसी कंसल्टेंट नागेंद्र रघुवंशी,व्हीसीसीएम पंकज शर्मा, प्रियंका सोनी, के.पी. साहू, यशवंत रघुवंशी जिला मलेरिया सलाहकार, अरविंद रघुवंशी, विनय नेमा सहित स्वास्थ्य विभाग एवं विद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#ashoknagar