शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित
--
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय अशोक नगर में सोमवार को “विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की विकसित भारत 2047 में भूमिका” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें विशेषज्ञ व्याख्यान हेतु ब्रेक थ्रू साइंस समिति गुना के श्री विकास बंसल उपस्थित रहे ।
श्री बंसल ने कार्यशाला में बच्चों को बताया की किस प्रकार विज्ञान और प्रौद्योगिकी दोनों एक दूसरे के पूरक होकर नवीन विकसित भारत का सृजन कर रहे हैं ।
इसी क्रम में सेवा गतिविधि के अंतर्गत “फिट इंडिया खेल सत्र” का आयोजन भी संस्था परिसर में किया गया। जिसमे पहले उपस्थित सभी छात्र – छात्राओं को पी.टी. करवाई गयी इसके बाद छात्रों ने अपनी अलग अलग टीम बना कर बोलीबाल मैच का आयोजन किया। तत्पश्चात गोला फेक गतिविधि का आयोजन किया गया एवं कई अन्य खेलो का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉ. बी.के. गुप्ता ने ने विजेता छात्र छात्राओं को बधाई दी और जीवन में खेलों के महत्व को बताया । साथ उन्होंने छात्र – छात्राओं को क्रीडा प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिसा लेने के लिए प्रेरित किया।
इन समस्त गतिविधियों में संस्था के श्री अनिल धकाते विभागाध्यक्ष विज्ञान विभाग, श्री मनीष वैद्य ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी, श्री भरत यादव व्याख्याता, श्री कृष्णकांत अहिरवार, श्री आशु गुरहा, श्रीमती नितिशा चौरसिया, सतपाल सिंह चौधरी आदि सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#Ashoknagar