Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
DPROPurnea
मो0 शहज़ाद आलम , उप निदेशक , कृषि अभियंत्रण, पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विशेष जानकारी दी जा रही है।
2 views |
Purnia, Bihar
| Oct 1, 2026
MORE NEWS
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1561, दिनांक 30/9/2026, ================== स्वास्थ्य विभाग, पूर्णिया 'जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार' अभियान से गैर-संचारी रोगों से ग्रसित मरीजों का हो रहा सुरक्षा-कवच तैयार:- प्रखंड से लेकर समुदाय स्तर तक चलाया जा रहा विशेष जागरूकता एवं स्क्रीनिंग अभियान:- हाईपरटेंशन, डायबिटीज, कैंसर और सीओपीडी जैसे गंभीर रोगों की पहचान कर दी जा रही मुफ्त चिकित्सीय सहायता:- जिलेवासियों को गंभीर एवं गैर-संचारी रोगों से सुरक्षित और स्वस्थ रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष "जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार" अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। गत 02 सितंबर से निरंतर जारी इस अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों एवं सामुदायिक स्तर पर संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें त्वरित डॉक्टरी परामर्श और चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सभी प्रखंडों में स्क्रीनिंग और उपचार जारी:- मामले की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में गैर-संचारी रोगों से ग्रसित मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। इसके तहत लक्षण दिखने वाले मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों से जोड़ते हुए नि:शुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा दी जा रही है। जिला गैर-संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान के तहत मुख्यतः हाईपरटेंशन, डायबिटीज, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और सीओपीडी (COPD) जैसी बीमारियों की पहचान व स्क्रीनिंग की जा रही है ताकि शुरुआती स्तर पर ही बीमारियों को नियंत्रित किया जा सके। 29 सितंबर तक लाखों लोगों की हुई स्क्रीनिंग (प्रमुख आंकड़े):- डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास के अनुसार, 02 सितंबर से 29 सितंबर के बीच जिले में बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया गया है, जिसके तहत निम्नलिखित स्क्रीनिंग की गई: * हाईपरटेंशन (उच्च रक्तचाप): 6,38,262 लोग * डायबिटीज (मधुमेह): 6,37,843 लोग * ओरल कैंसर: 6,08,450 लोग * सीओपीडी (COPD): 4,42,052 लोग * ब्रेस्ट कैंसर: 1,69,868 महिलाएं * सर्वाइकल कैंसर: 1,36,501 महिलाएं समय पर जांच और नियमित दवा का सेवन बेहद जरूरी स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनमें या उनके परिवार में गैर-संचारी रोगों के कोई भी शुरुआती लक्षण दिखाई दें, तो वे बिना किसी देरी के नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में जाकर नि:शुल्क जांच कराएं। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #cmsamrat #samratchoudhar
Purnia, Bihar | Oct 1, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1565, दिनांक 01/10/2026, ================== स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत “सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान” कार्यक्रम सभी नगर निकायों में आयोजित:- जिला पदाधिकारी,पूर्णिया श्री अंसुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देश के आलोक में नगर पंचायत एवं नगर परिषदों में दिनांक17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को को नगर पंचायत भवानीपुर में “सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों के सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति जागरूकता एवं संवेदन- शीलता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के सफाई मित्रों एवं सफाई कर्मियों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके कार्य करने के दौरान सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए टी-शर्ट, ग्लव्स, टोपी सहित कई आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर सफाई मित्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें कार्यस्थल पर आवश्यक सावधानियों का पालन करने तथा स्वच्छता कार्य को सुरक्षित एवं प्रभावी तरीके से संपादित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का अपील दिया गया। नगर पंचायत भवानीपुर द्वारा “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के अंतर्गत स्वच्छता, जन-जागरूकता, सफाई मित्रों के सम्मान एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने हेतु निरंतर विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 1, 2026
आदित्य प्रकाश, जिला नियोजन पदाधिकारी , पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से जिला नियोजनालय, पूर्णिया द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
Purnia, Bihar | Oct 1, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:1564, दिनांक 01/10/2026, ================== रूपौली में आयोजित हुआ प्रखंड स्तरीय बैठक-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम, बाढ़ के बाद विद्यालयों के सुरक्षित संचालन पर मंथन:--- बालिका प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, रूपौली के प्रांगण में गुरुवार को में शिक्षा विभाग, यूनिसेफ बिहार, बिहार इंटर एजेंसी ग्रुप एवं जीपीएसभीएस के संयुक्त तत्वावधान में बाढ़ प्रभावित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय बैठक-सह- उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोशल सेक्टर रिकवरी कार्यक्रम के तहत आयोजित इस बैठक का मुख्य विषय “बाढ़ के बाद विद्यालय का पुनः सुरक्षित संचालन” रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूपौली के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री पंकज कुमार ने की। कार्यक्रम में उपस्थित राज्य सलाहकार श्री वीरेन्द्र पांडेय ने पूर्णिया जिले के रूपौली अंचल में सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में आई बाढ़ से प्रभावित विद्यालयों को सुरक्षित और सुचारू रूप से पुनः प्रारंभ करने के लिए रणनीतिक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान बाढ़ प्रभावित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने अपने-अपने परिसरों में क्षतिग्रस्त आधारभूत संरचना, पेयजल संकट, शौचालयों की स्थिति, बाधित विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक बुनियादी सेवाओं की वर्तमान स्थिति का ब्यौरा साझा किया गया। विषय की गंभीरता पर जोर देते हुए जिला सलाहकार श्री कमल कामत ने कहा कि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्यालयों को फिर से खोलने से पूर्व पूरे परिसर की संपूर्ण साफ-सफाई, सुरक्षा जांच, सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति, क्रियाशील शौचालय, जलजमाव का निपटारा तथा क्षतिग्रस्त ढांचे की पहचान करना अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विद्यालय अपनी आवश्यकताओं का सटीक आकलन करें और संबंधित विभागों के साथ त्वरित समन्वय स्थापित कर सुधारात्मक कदम उठाएं। इस बैठक के दौरान विद्यालय स्तर पर बाढ़ से हुई क्षति की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों के आपसी तालमेल से 'सामाजिक क्षेत्र की पुनर्बहाली' और 'सुरक्षित विद्यालय संचालन' को सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मियों सहित बाढ़ प्रभावित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं अन्य प्रमुख हितधारक उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #samratchoudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 1, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1567, दिनांक 01/10/2026, ==========≠======= श्रीनगर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित:- 71 दिव्यांगजनों का हुआ परीक्षण, बैटरी चालित ट्राईसाइकिल एवं UDID कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त:- श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी, पूर्णिया के निदेशानुसार गुरुवार को श्रीनगर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, श्रीनगर में दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभ हेतु एक विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों के चिकित्सकीय परीक्षण एवं प्रतिवेदन तैयार करने हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम प्रतिनियुक्त की गई थी। 71 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अस्थि, दृष्टि, श्रवण, बौद्धिक एवं बहुविध दिव्यांगता से पीड़ित कुल 71 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत तैयार प्रतिवेदनों की विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि की जा रही है। इसके साथ ही, पूर्व में ऑफलाइन जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों का चिकित्सकों द्वारा भौतिक सत्यापन एवं प्रमाणीकरण कर उन्हें UDID कार्ड में परिवर्तित करने हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। सहायक उपकरण एवं बैटरी चालित ट्राईसाइकिल की सुविधा :-शिविर में पात्र दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की विशेष सुविधा प्रदान की गई। प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण एवं सत्यापन कर शीघ्र ही विभागीय प्रावधानों के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर का सतत अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण श्री अमरेश कुमार, प्रभारी सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पूर्णिया द्वारा दूरभाष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से किया गया। शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पंचायत सचिव, मुखिया, विकास मित्र, वार्ड सदस्य एवं सामाजिक सुरक्षा के डाटा एंट्री ऑपरेटरों को विशेष रूप से मोबिलाइज करने के निर्देश दिए गए थे। UDID कार्ड का महत्व दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड अत्यंत आवश्यक है, जिससे उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन, शिक्षा तथा रोजगार में मिलने वाले आरक्षण का सुगमता से लाभ मिल सके। सुगम व्यवस्था एवं परामर्श शिविर में उपस्थित दिव्यांगजनों को प्रमाण-पत्र, UDID कार्ड और सहायक उपकरणों से संबंधित आवश्यक परामर्श दिय Information & Public Relations Department, Government of Bihar #samratchoudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 1, 2026
उमाशंकर मिश्र , जिला अवर निबंधक पदाधिकारी , पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से निबंधन कार्यालय द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी दी जा रही है।
Purnia, Bihar | Oct 1, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय , प्रेस विज्ञप्ति 1563, दिनांक 01/10/2026, ================== अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस:- श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिलाधिकारी की मौजूदगी में वृद्धाश्रम पूर्णिया में हुआ 'अंतर-पीढ़ीगत कार्यशाला' का भावुक एवं गरिमामय आयोजन:- जिलाधिकारी महोदय ने वृद्धाश्रम के सभी संवासियों को आदरपूर्वक बांटे वस्त्र (साड़ी एवं धोती-कुर्ता)। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के युवाओं और बुजुर्गों के बीच 4 प्रमुख आयामों पर केंद्रित हुआ उद्देश्यपूर्ण संवाद। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग, बिहार एवं जिला पदाधिकारी पूर्णिया के दिशा-निर्देशों के आलोक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूर्णिया श्री अमरेश कुमार द्वारा वृद्धाश्रम में एक विशेष कार्यक्रम तथा 'अंतर-पीढ़ीगत कार्यशाला' का भावुक एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के द्वारा की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने वृद्धाश्रम में रह रहें सभी वरिष्ठ नागरिकों के प्रति गहरा सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें नए वस्त्र (साड़ी एवं धोती-कुर्ता) आदरपूर्वक प्रदान किए। कार्यक्रम में श्री सुनील कुमार (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया), अपर समाहर्ता,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,पूर्णिया पूर्व, NGO के प्रतिनिधिगण, तथा वृद्धाश्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्यों सहित वृद्धजन छाया देवी और अनिल कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए इस संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल संयोजन सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) श्री अमरेश कुमार द्वारा किया गया। अंतर-पीढ़ीगत कार्यशाला:- जीवन के 4 प्रमुख आयामों पर सार्थक संवाद:- कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, पूर्णिया के युवा छात्र-छात्राओं और वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच आयोजित "उद्देश्यपूर्ण अंतर-पीढ़ीगत संवाद" रहा। कार्यशाला में दोनों पीढ़ियों के बीच जीवन के 4 प्रमुख आयामों पर गहराई से अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ। सामाजिक एवं संबंधात्मक आयाम:- संवाद के माध्यम से पीढ़ीगत दूरी और अकेलापन दूर करने पर जोर दिया गया। बुजुर्गों ने अपनी जीवन-यात्रा एवं ऐतिहासिक संघर्ष साझा किए, वहीं युवाओं ने डिजिटल दुनिया की जानकारी देकर बुजुर्गों को सामाजिक जुड़ाव का अहसास कराया गया। मानसिक एवं बौद्धिक आयाम :-- 'स्किल-स्वैप' की संकल्पना के तहत युवाओं ने बुजुर्गों को स्मार्टफो Information & Public Relations Department, Government of Bihar #samrachoudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 1, 2026
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत "सेवा मेरा योगदान" के तहत स्वच्छता अभियान में CM सम्राट चौधरी ने भाग लिया और स्वच्छता के लिए जन-जागरूकता का आग्रह किया। #cmobihar #purneanews #highlight #viralvideo
Purnia East, Purnia | Oct 1, 2026