समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1567,
दिनांक 01/10/2026,
==========≠=======
श्रीनगर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित:- 71 दिव्यांगजनों का हुआ परीक्षण, बैटरी चालित ट्राईसाइकिल एवं UDID कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त:-
श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी, पूर्णिया के निदेशानुसार गुरुवार को श्रीनगर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, श्रीनगर में दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभ हेतु एक विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में दिव्यांगजनों के चिकित्सकीय परीक्षण एवं प्रतिवेदन तैयार करने हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम प्रतिनियुक्त की गई थी।
71 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण
शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अस्थि, दृष्टि, श्रवण, बौद्धिक एवं बहुविध दिव्यांगता से पीड़ित कुल 71 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत तैयार प्रतिवेदनों की विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि की जा रही है।
इसके साथ ही, पूर्व में ऑफलाइन जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों का चिकित्सकों द्वारा भौतिक सत्यापन एवं प्रमाणीकरण कर उन्हें UDID कार्ड में परिवर्तित करने हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
सहायक उपकरण एवं बैटरी चालित ट्राईसाइकिल की सुविधा :-शिविर में पात्र दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की विशेष सुविधा प्रदान की गई। प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण एवं सत्यापन कर शीघ्र ही विभागीय प्रावधानों के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
शिविर का सतत अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण श्री अमरेश कुमार, प्रभारी सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पूर्णिया द्वारा दूरभाष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से किया गया।
शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पंचायत सचिव, मुखिया, विकास मित्र, वार्ड सदस्य एवं सामाजिक सुरक्षा के डाटा एंट्री ऑपरेटरों को विशेष रूप से मोबिलाइज करने के निर्देश दिए गए थे।
UDID कार्ड का महत्व
दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड अत्यंत आवश्यक है, जिससे उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन, शिक्षा तथा रोजगार में मिलने वाले आरक्षण का सुगमता से लाभ मिल सके।
सुगम व्यवस्था एवं परामर्श
शिविर में उपस्थित दिव्यांगजनों को प्रमाण-पत्र, UDID कार्ड और सहायक उपकरणों से संबंधित आवश्यक परामर्श दिय
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 1, 2026