जनगणना 2027 द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का समापन
बड़वानी 13 अक्टूबर 2026/कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में शासकीय आदर्श महाविद्यालय, बड़वानी में आयोजित जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु जिला एवं चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण में अधिकारियों को जनगणना की परिचालन प्रक्रिया एवं दायित्वों, CMMS पोर्टल पर गणना ब्लॉक (EB) गठन, उप-गणना ब्लॉक का सीमांकन, चार्ज रजिस्टर एवं संक्षिप्त मकान सूची तैयार करने, PE मोबाइल ऐप, स्व-गणना पोर्टल, जनगणना की अवधारणाओं, डेटा गुणवत्ता तथा लॉजिस्टिक्स प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।
आगामी चरण में अधिकारियों द्वारा गणना ब्लॉकों का गठन, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था, पोर्टल पर आवश्यक जानकारी अद्यतन करने तथा गणना की तैयारियों एवं निगरानी संबंधी कार्य किए जाएंगे। इसका उद्देश्य जनसंख्या गणना को शुद्धता, पूर्ण कवरेज एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराना है।
Barwani, Madhya Pradesh | Oct 13, 2026