युवा संगम’ रोजगार मेले का सफल आयोजन, 12 युवाओं का हुआ प्रारंभिक चयन
बड़वानी 13 अक्टूबर 2026/ज़िला प्रशासन के निदेशानुसार मंगलवार जिला रोजगार कार्यालय बड़वानी में श्युवा संगमश् रोजगार मेला का आयोजन किया गया।जिले के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें निजी क्षेत्र में रोजगार के सुअवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 27 युवाओं ने उत्साहपूर्वक अपना पंजीयन कराया। मेले में सम्मिलित 3 प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन कर साक्षात्कार लिया, जिसमें योग्यता एवं दक्षता के आधार पर कुल 12 आवेदकों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया। चयनित उम्मीदवारों में प्रतिभा सिंटेक्स प्रा. लि. पीथमपुर (जिला धार) द्वारा 10, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि. इंदौर (शाखा बड़वानी) द्वारा 01 तथा भारत मार्ट बड़वानी द्वारा 01 आवेदक का चयन किया गया। जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु निरंतर इस प्रकार के मेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय एवं आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में सम्मानजनक रोजगार के अवसर निरंतर मिलते रहें, जिससे वे स्वावलंबी बनकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें।
#JansamparkMP
#Badwani