दिव्यांगजन हेतु जनपद पंचायत ठीकरी में हुआ शिविर का आयोजन
बड़वानी 13 अक्टूबर 2026/कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह के निर्देशन में मंगलवार को जनपद पंचायत ठीकरी में एलिम्को का शिविर आयोजित किया गया। जिसमें दिव्यांगजनों एवं वयो श्री योजना के अंतर्गत वृद्ध जनों को सहायक उपकरणों के वितरण के लिए शिविर आयोजित किया गया।
शिविर प्रभारी, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि शिविर में कुल 50 दिव्यांग जनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, स्टिक, हियरिंग एड मशीन, सी पी व्हील चेयर आदि कुल 91 उपकरण एवं 17 वरिष्ठजनों को वयो श्री योजना अंतर्गत अंतर्गत कुल 95 उपकरण, इस प्रकार कुल 186 उपकरण वितरित किए गए।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री मनोहर सिंह अवस्या, उपाध्यक्ष श्री सुरेश धनगर, श्रीमती अर्चना पाठक, जनपद सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि एवं जनपद सीईओ श्रीमती शची जैन उपस्थित रहीं।
#JansamparkMP
#Badwani