महाराजपुर में मौत के बाद हाईवे पर हंगामा!
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में महिला की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर परिजन हाईवे पर पहुंच गए और सड़क पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।
जाम खुलवाने और परिजनों को समझाने पहुंची पुलिस से कहासुनी के बाद मामला बिगड़ गया। आरोप है कि आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।
बवाल में 2 इंस्पेक्टर समेत 3 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने मौके पर कार्रवाई की और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है।
📍 महाराजपुर, कानपुर
.
.
#Kanpur #Maharajpur #KanpurNews #KanpurPolice #BreakingNews UPNews