सलेमपुर में 7 दिन से ट्रांसफार्मर खराब, जर्जर तारों से मंडरा रहा हादसे का खतरा!
कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र के सलेमपुर गांव में करीब 7 दिन से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई और एसडीओ को सूचना देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीण चौबेपुर बिजली घर पहुंचकर शिकायत कर चुके हैं और 1912 हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं गांव में जर्जर बिजली के खंभे और लटकते तार बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पहले भी तार टूटकर एक महिला के ऊपर गिर चुका है।
ग्रामीणों का कहना है कि हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है, कार्रवाई नहीं। अब मांग है कि बिजली विभाग तत्काल ट्रांसफार्मर और जर्जर विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करे।
⚠️ सवाल यही है—किसी बड़े हादसे के बाद जागेगा बिजली विभाग?
.
#कानपुर #चौबेपुर #सलेमपुर #Kanpur #Chaubepur Salempur KanpurNews UPNews ElectricityProblem बिजलीसमस्या