कानपुर में सनसनीखेज वारदात!
‘पागल’ कहने पर ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार
कानपुर के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। हिडेन लाउंज के पास कबाड़ बीनने वाले एक व्यक्ति का दो स्कूटी सवार युवकों से विवाद हुआ। आरोप है कि ‘पागल’ कहे जाने से नाराज युवकों ने स्कूटी से कई बार टक्कर मारकर उस पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
शुरुआत में मामला सड़क हादसा लगा, लेकिन पुलिस को घटनास्थल पर शक हुआ। इसके बाद CCTV फुटेज, फॉरेंसिक जांच और सिगरेट के सुराग ने जांच की दिशा बदल दी।
स्वरूपनगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में केडीए चौकी प्रभारी संकित तौंगड़, उपनिरीक्षक आकाश नायक और कांस्टेबल विनीत गुर्जर ने जांच आगे बढ़ाई।
पुलिस ने करीब 20 घंटे के भीतर आयुष और आशु सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से घटना में प्रयुक्त स्कूटी, अवैध तमंचा, कारतूस और कथित वीडियो क्लिप भी बरामद हुई है।
मामले में पुलिस की पू�