कानपुर कैंट में खूनी खेल! तमाचे का बदला गोली से, 3 साल की मासूम के सामने मां की हत्या
कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र के गोलाघाट/शक्ति चौराहे के पास रविवार शाम सनसनीखेज वारदात हुई। बाइक सवार युवकों ने घर में घुसकर 27 वर्षीय चांदनी निषाद को गोली मार दी। गंभीर हालत में KPM अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि चांदनी और उसके पति संतोष के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और 2024 से कोर्ट में मामला भी चल रहा था। रविवार शाम करीब 5 बजे संतोष ससुराल पहुंचा, जहां विवाद के दौरान चांदनी द्वारा तमाचा मारने की बात सामने आई।
आरोप है कि करीब दो घंटे बाद संतोष का भाई विनोद चार अन्य युवकों के साथ दो बाइकों से घर पहुंचा। हंगामे के दौरान चांदनी की छोटी बहन बीच-बचाव करने आई, तभी गोली चला दी गई। गोली लगने से चांदनी गंभीर रूप से घायल हुई और बाद में उसकी मौत हो गई।
वारदात के बाद पांचों आरोपी मौके से फरार हो गए। कैंट पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौक�