चित्रकूट के शबरी जलप्रपात में दिखा प्रकृति का रौद्र व विहंगम रूप, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित चित्रकूट क्षेत्र के प्रसिद्ध शबरी जलप्रपात में मानसूनी बारिश के बाद जलस्तर काफी बढ़ गया है,
ऊपरी चट्टानों से तेज गति से बहता हुआ मटमैला पानी एक विशाल झरने के रूप में नीचे गिरता दिखाई दे रहा है,
पानी के तेज बहाव और गर्जना के साथ-साथ आसपास फैली हरी-भरी वनस्पतियां इस प्राकृतिक दृश्य को और भी अलौकिक बनाती हैं,
उफनते पानी के झरने की उठती फुहारें और विशाल धारा पर्यटकों व स्थानीय लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है,
प्रशासन ने जलप्रपात के तेज बहाव और जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए पर्यटकों को किनारे से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है,
बरसात के मौसम में उफान पर आया यह जलप्रपात चित्रकूट क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा रहा है।