मन्दाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 55 सेमी नीचे, बढ़ाव की संभावना
जनपद चित्रकूट में प्रवाहित मन्दाकिनी नदी का जलस्तर 14 अगस्त 2026 को सायं 5:15 बजे रामघाट गेज स्थल पर 125.950 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 126.500 मीटर से 55 सेमी नीचे है। मध्य प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण नदी के जलस्तर में और वृद्धि की संभावना है।
नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है तथा आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आमजन की सुरक्षा एवं बचाव के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
Majhgawan, Satna | Aug 15, 2026