*टाँटरमाला गाँव में घास बावजी को कराया गाँव का भ्रमण*
*रिपोर्टर: जनक दास वैष्णव*
*निम्बाहेडा़ उपखंड के टाँटरमाला गाँव में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से गाँव में बेठे घास बावजी की समस्त देवी देवताओं के सेवकों की व ग्रामीण जन की मोजूदगी में गाँव की सुख समृध्दि व अच्छी बारिश की कामना को लेकर घास बावजी(भेरु जी) के हवन अनुष्ठान व पूजा अर्चना कर फिर डीजे साउंड से पूरे गाँव में भ्रमण कराया गया जिसमें जगह जगह ग्रामीण जन द्वारा घास बावजी की पूजा अर्चना की गई फिर उनके गंतव्य स्थान पर लाकर स्थापित किया गया, ली गई जानकारी के अनुसार यह भ्रमण 80 साल पहले हुआ था , ग्रामीण जनों ने बताया की यह परंपरा हमारे पुरखों द्वारा शुरू की गई थी जिसको हम सभी ग्रामीण जनों को आगे बढा़ना चाहिए व देवताओं का आशीर्वाद समय समय पर लेना चाहिए जिससे सभी ग्रामीण जन खुशहाल रहें*!!