*केईआई कम्पनी का सावन महोत्सव समारोह सम्पन्न*
*प्रत्येक व्यावसायिक उद्यमी का दायित्व है कि वह समाज के हितों का ध्यान रखें : माली*
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 23 अगस्त विश्व की प्रसिद्ध इलेक्ट्रीक वायर (केबल) निर्माता कम्पनी के ई आई द्वारा कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत देव गार्डन रिसोर्ट में सावन महोत्सव समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने कहा कि जिम्मेदार व्यावसायिक उद्यमी को समाज द्वारा किसी निश्चित समय पर निर्धारित, आर्थिक, कानूनी, नैतिक और परोपकारी अपेक्षाओं को भी पूरा करना होता है। इस कड़ी में केईआई कंपनी द्वारा किए गए प्रत्येक आयाम के महत्व को दर्शाता है। हालांकि सभी कंपनियों को कॉरपोरेटर सामाजिक जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाते हुए प्रत्येक व्यावसायिक उद्यमी का दायित्व है कि वह समाज के हितों का भी ध्यान रखें।
सावन महोत्सव समारोह में एलनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा, माली (सैनी) महासभा के जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली भी वशिष्ठ अतिथि तौर पर मंचासीन थे।
जोधपुर ब्रांच हेड लोकेश खराड़ी ने कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा की केईआई कंपनी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां को भली-भांति निभाती आ रही है।
केईआई उदयपुर हेड धर्मदास वैष्णव, प्रभात प्रजापत,हिमांशु त्रिवेदी, यशवंत सिंह राणावत , अर्जुन सिंह सिसोदिया और आशीष शर्मा ने कंपनी के प्रोडक्ट के बारे में भी विस्तार से बताया इस बार कंपनी द्वारा ग्रीन भारत के तहत ग्रीन वायर का भी महत्व बताते हुए कहा कि यह पर्यावरण के लिए बहुत लाभदायक है।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर शांतिलाल छापरवाल ने किया। अंत में गुरूकृपा इलेक्ट्रिक के सीईओ सत्यनारायण माली ने समारोह में आये हुए सभी आगंतुको का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया।