श्रावण के आखरी शनिवार को खान्या बालाजी मन्दिर प्रांगण में हुआ सुंदरकांड का पाठ
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा/-श्री खान्या के बालाजी मंदिर प्रांगण में चल रही श्री शिवमहापुराण कथा के अंतर्गत श्री खान्या के बालाजी महंत श्री श्री 108 श्री रामदास जी त्यागी महाराज की असीम अनुकम्पा से व कथा वाचक श्री देवकिशन जी शास्त्री के सानिध्य में चल रही श्री शिवमहापुराण कथा के अंतर्गत शनिवार शाम को सुंदरकांड का भव्य पाठ किया जिसमें महिलाओं-पुरुषों व बच्चे-बच्चियों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया व सुंदरकांड का पाठ बड़े ही तन,मन के साथ पढा।सुंदरकांड के पाठ के बाद सभी भक्तों ने खान्या के बालाजी की आरती की व प्रसाद ग्रहण किया।