*गुरला में बड़ी स्क्रीन पर ग्रामीणों ने लिया दिव्य फिल्म हनुमान अंश का आनंद, सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ किया*
*भीलवाड़ा :सत्यनारायण सेन( गुरला) *
गुरला। बस स्टैंड स्थित बालिका स्कूल परिसर में बीते दिनों एक विशेष सांस्कृतिक और धार्मिक फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरला ग्रामवासियों के सहयोग से बड़ी स्क्रीन (प्रोजेक्टर) पर 'हनुमान अंश' फिल्म दिखाई गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय महिला, पुरुष और बच्चे उमड़ पड़े। सभी ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक और आनंद के साथ इस फिल्म का लुत्फ उठाया।
*सनातन धर्म की आस्था में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए*
बालिका स्कूल में गुरला में हर वर्ग से सैकड़ों लोगों ने हनुमान अंश का आनंद लिया पुरा स्कूल ग्राउंड खचाखच भरा गया और लोगों ने छत से फिल्म को देखा लोगों ने हनुमान अंश की बहुत प्रशंसा की सरकार इसे हर गांव में दिखाए इसके प्रयास करने चाहिए
*भक्तिमय माहौल में हुई शुरुआत*
फिल्म की शुरुआत से पहले कार्यक्रम में बेहद आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। टेकरी के हनुमान जी (हनुमान चौकी आश्रम) के *महंत पुनीत दास त्यागी महाराज* ने उपस्थित जनसमूह के साथ हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कराया। इसके बाद हनुमान जी और राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से फिल्म की शुरुआत की गई।
*ग्रामीणों का रहा सामूहिक सहयोग*
इस पूरे सफल आयोजन में गुरला के ग्रामवासियों का सराहनीय और एकजुट सहयोग रहा। साथ ही, कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महंत पुनीत दास त्यागी महाराज का मार्गदर्शन और विशेष सहयोग अपेक्षित व सराहनीय रहा। इस तरह के आयोजनों से न केवल ग्रामीणों को मनोरंजन का अवसर मिला, बल्कि बच्चों में अपनी संस्कृति और संस्कारों के प्रति रुचि भी बढ़ी।
दर्शकों को फिल्म समाप्त होने पर फल वितरित किए