“मजदूर के चूल्हे पर हमला निंदनीय और असहनीय” — रामलाल जाट
जिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष रामलाल जाट ने अक्टूबर माह में रविवार को वीविंग उद्योग बंद रखने की अपील का विरोध किया। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में उद्योगों को बढ़ावा देने के बजाय सरकार के प्रतिनिधि उद्योगों की कमर तोड़ने वाले निर्णय ले रहे हैं।
रामलाल जाट ने कहा कि उद्योग बंद होने से मजदूरों की मजदूरी प्रभावित होगी और त्योहारों के महीने में उनके घर का चूल्हा भी प्रभावित होगा। उन्होंने सरकार से मजदूरों के लिए राहत पैकेज पर विचार करने की मांग की।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि उद्योग और मजदूर दोनों के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले लिए जाएं, ताकि भीलवाड़ा के टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा मिले और मजदूरों के हितों की रक्षा हो।
#Bhilwara #BhilwaraNews #TextileIndustry #RajasthanNews #Congress RamLalJat