जालोर निकाय चुनाव में 24 अगस्त तक कर सकेंगे दावेदारी : पहले दिन भाजपा में 137, कांग्रेस में 40 आवेदन आए। नगर परिषद जालोर के निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार से दोनों दलों ने पार्षद पद के दावेदारों से आवेदन लेना शुरू कर दिया। पहले दिन शाम 5 बजे तक भाजपा को 137 और कांग्रेस को 40 आवेदन मिले। दोनों पार्टियों ने आवेदन की अंतिम तारीख 24 अगस्त तय की है।