एक घंटे में पति-पत्नी की मौ#त, गठजोड़े में निकली अंतिम यात्रा :
जालोर जिले के भवरानी गांव में 89 वर्षीय दरगाराम प्रजापत और 90 वर्षीय पत्नी पुनीदेवी की करीब एक घंटे के अंतराल में सामान्य मृत्यु हो गई। शुक्रवार सुबह पुनीदेवी के निधन के बाद पति दरगाराम की तबीयत बिगड़ी और करीब एक घंटे बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। शनिवार को दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकली और सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। दूल्हा-दुल्हन की तरह दोनों की अर्थियों को गठजोड़ा बांधकर अंतिम विदाई दी गई, जिसे ग्रामीणों ने अनोखा संयोग बताया। 90 वर्ष की उम्र तक साथ निभाने के बाद पति-पत्नी का एक साथ अंतिम विदाई लेना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
Jalor, Jalor | Aug 22, 2026